IND vs ENG: कौन से 6 खिलाड़ी हुए टीम इंडिया से बाहर? ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे लेकिन इंग्लैंड नहीं जाएंगे

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के लिए आज टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई। टीम में काफी कुछ बदला है। कप्तान और उपकप्तान भी नए आए हैं। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में कुल 18 प्लेयर्स को शामिल किया गया है, कुछ खिलाड़ी वापसी करने में सफल रहे हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम में निश्चित रूप से उन जगहों पर प्लेयर्स को फिट होने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने वाली टीम से कई नाम इस बार गायब हो गए हैं।

ind vs eng

ऑस्ट्रेलिया में रोहित और विराट दोनों थे। हालांकि सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा ने खुद को अलग कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाले छह प्लेयर्स अब इंग्लैंड दौरे से बाहर हैं। उनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी शामिल है। करुण नायर ने आठ साल बाद वापसी करने में सफलता पाई है। उन्होंने साल 2017 में अंतिम टेस्ट खेला था। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तिहरा शतक जमाने में भी सफल रहे हैं।

सिडनी टेस्ट मैच में खेलने वाली प्लेइंग इलेवन से विराट कोहली का नाम नहीं है, वह रिटायर हो गए हैं। उनके अलावा पांच खिलाड़ी बेंच स्ट्रेंथ के हैं, उनमें से रोहित शर्मा भी एक हैं। रोहित शर्मा ने भी अब रिटायरमेंट ले लिया है, इस वजह से उनको भी टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।

एक और नाम सरफराज खान का है, उनको टीम से बाहर कर दिया गया है। सरफराज के अलावा देवदत्त पडीक्कल को भी इंग्लैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिली है। हर्षित राणा और तनुश कोटियन के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को इंग्लैंड जाने के लिए नहीं चुना गया है।

IND vs ENG: सुदर्शन पहली बार टीम में आए

साई सुदर्शन को पहली बार टीम में जगह मिली है, वह यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर एक अहम नाम है, जो वापसी करने में सफल रहे हैं। ठाकुर को बतौर ऑल राउंडर लाया गया है, शायद इसी वजह से हर्षित राणा को बाहर किया गया होगा।

IND vs ENG: स्विंग के लिए अर्शदीप को लाया गया

अर्शदीप सिंह के आने की वजह से मोहम्मद शमी अपनी जगह नहीं बना पाए। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को टीम में शामिल कर लिया गया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया में जिन छह प्लेयर्स को बाहर किया गया था, उनकी भरपाई कर दी गई है। इंग्लैंड में स्विंग कंडीशंस को देखते हुए संतुलित टीम बनाने का प्रयास किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+