IND vs ENG: बार-बार फ्लॉप करुण नायर को मौका कितनी बार? टीम में हो सकती है अब दिग्गज की एंट्री!
IND vs ENG 3rd Test Karun Nair: इंग्लैंड दौरे पर करुण नायर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। शुरुआती तीन मैचों की छह पारियों में वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। इसके बाद से ही अब उनके प्लेइंग इलेवन में होने को लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। सालों पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक (303*) जड़ा था। लेकिन अब वह पहले की तरह बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं।
बार-बार फ्लॉप हो रहे हैं करुण नायर (IND vs ENG 3rd Test Karun Nair)
करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से खेलने के कई मौके मिल चुके हैं। यह उनके लिए एक सुनहरा मौका था कि वे चयनकर्ताओं को फिर से अपनी क्षमता दिखा सकें। लेकिन इन टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहले दो टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद तीसरे टेस्ट की पहली पारी में वह 40 रन ही बना सके और दूसरी पारी में सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

श्रेयस अय्यर को मौका देने की मांग
अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या चयनकर्ताओं ने करुण नायर को मौका देकर गलती की? क्योंकि दूसरी ओर श्रेयस अय्यर का नाम सामने आ रहा है, जो फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में हैं। श्रेयस ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है और घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। इसके अलावा वे टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 में भी भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं।
नायर हो सकते हैं बाहर
क्रिकेट फैंस के बीच यह बहस तेज हो गई है कि जब श्रेयस अय्यर जैसा बल्लेबाज फॉर्म में है तो फिर करुण नायर को क्यों तरजीह दी गई? कई क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस अब श्रेयस को टेस्ट टीम में शामिल करने की जोरदार मांग कर रहे हैं। करुण नायर की इस नाकामी से यह तो साफ हो गया है कि आने वाले दो टेस्ट मैच में उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications