3rd T20I: ट्रेंट ब्रिज में हुई रनों की बौछार, इंग्लैंड के 215 रनों में चमके डेविड मलान

नॉटिंघम, 10 जुलाई: इंग्लैंड और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में तीसरा T20 मुकाबला चल रहा है जहां पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 216 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। डेविड मलान ने 49 गेंदों पर 77 रनों की पारी और लिविंगस्टोन ने 29 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेली।

IND vs ENG 3rd T20I: England set 216 target to India, David Malan shines

ट्रेंट ब्रिज का मैदान रनों की बौछार के लिए जाना जाता है और भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में पहले बल्लेबाजी करते हुए अंग्रेजों ने इस बात का पूरा फायदा उठाया।

हालांकि जॉस बटलर एक बार फिर से विफल रहे और इस बार उनको 18 रनों के स्कोर पर आवेश खान ने चलता कर दिया। भारतीय टीम इस मुकाबले में 4 बदलाव के साथ उतरी है जिसमें उमरान मलिक भी थे लेकिन वह ना तो पूरी रफ्तार से गेंद फेंक पाए और ना ही उनमें इंटरनेशनल लेवल की सटीकता दिखाई दी।

हालांकि मलिक ने जेसन रॉय का विकेट हासिल करके भारत को सफलता दिलाई लेकिन यह अंग्रेज खिलाड़ी इस पूरी सीरीज में संघर्ष कर रहा है और इस बार भी वे 26 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद फिलिप साल्ट को हर्षल पटेल ने अपनी जबरदस्त विविधता के साथ फेंकी गई यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। लेकिन उसके बाद डेविड मिलान और लियाम लिविंगस्टोन ने जमकर रन बटोरे। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। मलान बहुत आक्रामक थे और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 39 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 5 छक्के लगाए गए।

रवि बिश्नोई ने पंत की इस पारी का अंत किया। भारत को रवि विश्नोई ने उसी और में एक और सफलता दिलाई जब मोईन अली को भी बिना खाता खोले आउट कर दिया लेकिन अली के आउट होने के बाद आए हैरी ब्रुक ने तेजी से रन बटोरने जारी रखें। ब्रुक को 19वें ओवर में हर्षल पटेल ने चलता कर दिया। उन्होंने 9 गेंदों पर 19 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो रवि बिश्नोई काफी अच्छे साबित हुए और उन्होंने सबसे सटीक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए। रविंद्र जडेजा के लिए यह मैच बतौर गेंदबाज कुछ खास साबित नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने चार ओवर में 45 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।

आवेश खान 4 ओवर में 3 रन देकर एक विकेट हासिल करने में कामयाब रहे लेकिन उमरान मलिक पर बहुत रन बन गए जिन्होंने 4 ओवर में 56 रन देकर 1 विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+