IND vs ENG: 3 दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी जिनको इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिली टीम इंडिया में जगह

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा होने के बाद तमाम कयासों पर विराम लग गया। कुछ नए नामों को भी टीम इंडिया से खेलने का मौका मिल सकता है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड जाएगी।

इस बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे रह गए जिनको टीम में शामिल करने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। निराशा भी हुई होगी लेकिन सलेक्टर्स ने टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए ही टीम का चयन किया होगा। तीन दुर्भाग्यशाली प्लेयर्स के बारे में आपको जानना चाहिए, जिनको इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।

ind vs eng

मोहम्मद शमी: पिछले दो साल से शमी ने टेस्ट क्रिकेट खेला ही नहीं है। आईपीएल में वह खेल रहे हैं लेकिन फिटनेस में समस्या नज़र आ रही है और वह विकेट लेने में भी सफल नहीं रहे हैं। हालांकि शमी टेस्ट टीम में आने के लिए लगातार अपना प्रयास कर रहे थे लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई। टीम इंडिया में उनको नहीं चुना गया और अब यह इंतजार और ज्यादा लम्बा हो चला है।

श्रेयस अय्यर: विराट कोहली के जाने पर मिडिल ऑर्डर में खेलने के लिए श्रेयस अय्यर से बेहतर विकल्प शायद ही कोई होता। आईपीएल में भी अय्यर नियमित रन बना रहे हैं और अपनी फॉर्म दर्शाते आ रहे हैं। क्रिकेट पंडित भी मान रहे थे कि श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन जब 18 लोगों के नाम आए, तो अय्यर का नाम गायब था। श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड में भेजा जा सकता था। उनका घरेलू रिकॉर्ड भी पिछले कुछ समय से धांसू रहा है और सफेद गेंद क्रिकेट में भी वह चमक रहे हैं।

सरफराज खान: इंटरनेशनल क्रिकेट में आते ही सरफराज ने प्रभावित करने वाला गेम दिखाया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली लेकिन टीम में शामिल थे। सरफराज ने अपने छोटे करियर में 6 टेस्ट खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 3 फिफ्टी और एक शतक जमाया है। उनको टीम में शामिल किया जा सकता था। सरफराज ने फिटनेस पर काम करते हुए 10 किलो वजन भी कम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+