IND vs ENG: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको टीम से बाहर कर देना चाहिए, जानें इन तीनों के नाम
IND vs ENG: जब कोई टीम सामूहिक प्रयास करती है तो उसे मुकाबले में जीत मिलती है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यही कर दिखाया। पिछड़ने के बाद भी इंग्लैंड के इरादों में कमी नहीं दिखी और चौथे दिन मेहमान टीम ने भारत को पटखनी दे दी।
भारतीय टीम पहली पारी में अच्छा खेली लेकिन बाद में खेल निरंतर खराब होता चला गया। टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में खराब किया। कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जिनका खराब खेल टीम को हार की तरफ लेकर चला गया। ऐसे तीन खिलाड़ियों का जिक्र इस लेख में किया गया है जिनको टीम से बाहर कर देना चाहिए।

3 भारतीय खिलाड़ी जिनको टीम से बाहर रखना चाहिए
शुभमन गिल: गिल को टेस्ट टीम से विदा करने का समय आ गया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी वह टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे थे। 21 मैचों में गिल का औसत 30 का है। उन्होंने दो शतक जड़े हैं। हैदराबाद टेस्ट में पहली पारी के दौरान वह 23 रन बनाकर आउट हो गए और दूसरी पारी में वह खाता नहीं खोल पाए। गिल की टेस्ट टीम में तो जगह नहीं बनती। वनडे में उनको बरकरार रखा जा सकता है।
मोहम्मद सिराज: भारतीय पिचें स्पिनरों के लिए मददगार होती है, ऐसे में सिराज को टीम में रखने का कोई मतलब नहीं रह जाता। वह टी20 में 4 ओवर डालने के लिए ठीक हैं। हैदराबाद में पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 4 ही ओवर फेंके और 28 रन दिए। दूसरी पारी में उन्होंने 7 ओवर में 22 रन खर्च किये। दोनों पारियों में वही एकमात्र भारतीय गेंदबाज रहे जिनको विकेट नहीं मिला। मैदान पर अग्रेशन और ड्रामा चलता है लेकिन उसके साथ विकेट लेना भी जरूरी है। सिराज को भारतीय कंडीशंस में टीम से बाहर रखना चाहिए।
श्रेयस अय्यर: मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर को विराट कोहली के नहीं होने पर जगह मिली थी लेकिन उन्होंने इसका फायदा नहीं उठाया। श्रेयस अय्यर पहली पारी में भारत की अच्छी स्थिति के दौरान क्रीज पर आए थे और सेटल होकर खराब शॉट खेल बैठे। पहली पारी में 35 रन बनाने वाले अय्यर की जरूरत दूसरी पारी में सबसे ज्यादा थी। स्पिन खेलने में माहिर माने जाने वाले अय्यर 13 रन बनाकर चलते बने। उनकी जगह रणजी में डबल सेंचुरी जमा रहे किसी खिलाड़ी को लाया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications