IND vs ENG: 3 भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड में करते रह जाएंगे बेंच गर्म, बिना खेले लौट आएंगे भारत?

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब दो मैच बाकी हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में चौथा टेस्ट मैच बुधवार से शुरू हो रहा है। यह मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। यहां हारने पर ट्रॉफी हाथ नहीं आ पाएगी।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में लीड्स टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, इसके बाद अगला मैच भारत ने जीतकर सीरीज बराबर कर दी थी। इसके बाद लॉर्ड्स में एक रोमांचक मैच हुआ और जीत के करीब जाकर भारतीय टीम को 22 रनों के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।

ind vs eng

भारतीय टीम के लिए कुछ खिलाड़ी बेहतरीन रहे हैं और अपनी भूमिका का निर्वहन बेहतरीन तरीके से किया है लेकिन कुछ खिलाड़ी मौके की तलाश में हैं लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पा रहे। तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनको शायद इस सीरीज में खेलने का अवसर नहीं मिलेगा और वे बगैर खेले वापस आ जाएंगे।

ध्रुव जुरेल

जब तक ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं, तो जुरेल की जगह बनना मुश्किल ही है। जुरेल तीन मैचों में बेंच पर रहे हैं और अगले दो मैचों में भी स्थिति यही रह सकती है। पंत अगर मैनचेस्टर में बतौर बल्लेबाज खेलते हैं, तब भी जुरेल नहीं आ सकते क्योंकि केएल राहुल विकेटकीपिंग कर सकते हैं।

अर्शदीप सिंह

स्विंग के लिए अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड लेकर जाया गया था लेकिन अब वह चोटिल हो गए हैं। तीन मैचों में अर्शदीप को मौका नहीं मिला था अब उनकी चोट ने उनसे यह अवसर छीन लिया है। ऐसे में उनकी जगह भी अब प्लेइंग इलेवन में नहीं बनने वाली है। एजबेस्टन में उनको शामिल किया जा सकता था, उस समय बुमराह नहीं थे। प्रसिद्ध कृष्णा दो मैच खेल गए, इस वजह से अर्शदीप रह गए।

कुलदीप यादव

अगर कुलदीप यादव को शामिल किया जाएगा, तो किसी तेज गेंदबाज को बाहर करना पड़ेगा। नितीश रेड्डी बाहर हुए हैं लेकिन कुलदीप यादव उनकी जगह आएँगे, तो बैटिंग में मामला खराब होगा। उस स्थिति में शार्दुल ठाकुर टीम में आ सकते हैं और कुलदीप यादव बाहर बैठ सकते हैं क्योंकि वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी स्पिन से प्रभाव छोड़ा है। सिर्फ स्पिन गेंदबाजी के लिए कुलदीप यादव की जगह बनती नहीं दिख रही है। शायद अगले दो टेस्ट में भी वह बाहर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+