IND vs ENG: 3 भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल, इंग्लैंड में नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अब अंतिम पड़ाव तक आ गई है, टीम इंडिया ने ओवल में आज शुरू हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव किये लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनको पूरी सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
ऐसा नहीं है कि इस बार टेस्ट डेब्यू नहीं हुए लेकिन कई खिलाड़ी पीछे रह गए। पांचवें टेस्ट मैच में भी किसी के डेब्यू की उम्मीद की जा रही थी लेकिन गिल ने जैसे ही टॉस के समय टीम बताई, तो सब कुछ साफ़ हो गया। तीन धाकड़ खिलाड़ी बेंच पर बैठे रह गए।

बेंच पर बैठे ये तीनों खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। इनमें दो खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जो इंग्लैंड में डेब्यू करने की उम्मीद में थे लेकिन उनका सपना टूटा है। इनको मौका क्यों नहीं मिला, इस पर भी बात होनी चाहिए।
अभिमन्यू ईश्वरन
इस लिस्ट में पहला नाम अभिमन्यू ईश्वरन का है, जिनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। साई सुदर्शन खेल गए लेकिन ईश्वरन घरेलू क्रिकेट में धांसू खेल के बावजूद टीम में शामिल नहीं किये गए। 29 साल के इस खिलाड़ी ने 103 फर्स्ट क्लास मैचों में 7841 रन बनाए हैं। उन्होंने 27 शतकीय पारियां खेली हैं। 233 रन उनका बेस्ट स्कोर है लेकिन इंग्लैंड में बेंच गर्म करके वापस आ जाएंगे।
अर्शदीप सिंह
स्विंग के मामले में अर्शदीप सिंह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को मौका मिलना चाहिए था। आईपीएल में गुजरात टाइटंस से खेलने वाले प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर पिटाई हुई लेकिन उनको मौका मिलता रहा और अर्शदीप पीछे रह गए। गुजरात के साई सुदर्शन, सिराज और गिल भी हैं। एक तरह से टेस्ट सीरीज में गुजरात कोटा चल रहा था। अर्शदीप ने इंग्लैंड में काउंटी भी खेला है।
कुलदीप यादव
अनुभव के मामले में कुलदीप यादव का कोई जवाब नहीं है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता था। कुलदीप यादव को मौका देने का फायदा इसलिए होता क्योंकि वह स्पिन ट्रेक के बिना भी विकेट निकाल सकते हैं। उनकी गेंदों को घूमने के लिए खास पिच की जरूरत नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications