IND vs ENG: 12 पारियों से लगातार फ्लॉप शुभमन गिल, फूटा रवि शास्त्री का गुस्सा, पहले दिन बने इतने रन

IND vs ENG, Shubman Gill: विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दूसरे टेस्ट में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 336 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक

भारत की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शानदार फार्म में दिखाई दे रहे हैं। जायसवाल 179 रन बनाकर क्रिज पर नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल ने महज 151 गेंद में टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। यशस्वी ने टेस्ट डेब्यू पर ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रनों की पारी खेली थी। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक लगा दिया है।

Shubman Gill 1

शुभमन गिल फिर रहे फ्लॉप

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर से फ्लॉप रहे। शुभमन गिल के बल्ले से इस मुकाबले में रनों की उम्मीद थी। लेकिन वह मौके का फायदा नहीं उठा सके और जल्द ही पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल टेस्ट की पिछली 12 पारियों में एक भी अर्धशतक जड़ने में कामयाब नहीं हो सके हैं। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए उनका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।

पुजारा की हो सकती है वापसी

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने शुभमन गिल की खराब फार्म की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल को परफॉर्म करना होगा। उन्होंने नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा की जगह हासिल की है। अगर वह आउट ऑफ फॉर्म रहते हैं तो ऐसे में पुजारा की दोबारा टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। चेतेश्वर पुजारा रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की तरफ से कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं।

पुजारा बना रहे हैं रन

रणजी में लगातार रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा बाकी के बचे हुए तीन मुकाबले में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो शुभमन गिल की जगह खतरे में पड़ने वाली है। शुभमन गिल को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। रवि शास्त्री के अलावा भी भारत के कई दिग्गज शुभमन गिल के फॉर्म को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार शुभमन गिल को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+