इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले स्टार बल्लेबाज चोटिल, गौतम गंभीर को नहीं मिल रहा रिप्लेसमेंट!
India vs England, 2nd T20I: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले चोट लग गई, क्योंकि शुक्रवार को चेन्नई में नेट्स पर कैचिंग ड्रिल के दौरान उनका टखना मुड़ गया था। इसके बाद, अभिषेक को मैदान पर टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने चेक किया और फिर उन्हें आराम देने के लिए ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया।
पवेलियन लौटते समय उन्हें थोड़ा लंगड़ाते हुए देखा गया और उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी भी नहीं की। 24 वर्षीय अभिषेक ने ड्रेसिंग रूम में फिजियो के साथ आधे घंटे से अधिक समय बिताया। कोलकाता में पहले मैच में अभिषेक ने 79 रनों की तेज पारी खेली थी, जिसमें भारत ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज की थी।

गौतम गंभीर को नहीं मिल रहा रिप्लेसमेंट?
अगर अभिषेक को शनिवार को चेन्नई में होने वाले मैच से बाहर बैठना पड़ता है, तो भारत के पास वाशिंगटन सुंदर या ध्रुव जुरेल को फाइनल प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का विकल्प है। ऐसी स्थिति में तिलक वर्मा संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करने के लिए ऊपर आ सकते हैं। फिलहाल अभिषेक की चोट गौतम गंभीर एंड कंपनी के लिए सिरदर्द बन चुकी होगी।
सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया
भारत, कोलकाता में पहला मैच सात विकेट से जीतने के बाद पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। इस बीच, भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के स्तर की तुलना आईपीएल से की और कहा कि क्रिकेटरों को टी 20 फॉर्मेट में अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए घरेलू टूर्नामेंट में अधिक भाग लेना चाहिए।
इन गेंदबाजों पर रहेगी नजर
चक्रवर्ती ने बुधवार को कोलकाता में पहले टी 20 आई में भारत की इंग्लैंड पर सात विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में भी वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल इंग्लैंड की लाइनअप पर दबाव बनाए रखने का लक्ष्य रखेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होगी।












Click it and Unblock the Notifications