भारत को हार थमाने वाले बेन डकेट रोमांस में भी आगे, दिल में बसी है ये खूबसूरत हसीना

IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत के खिलाफ लीड्स टेस्ट में जबरदस्त शतक लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। उन्होंने 149 रन की धमाकेदार पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर की चौथी पारी में दूसरी सबसे बड़ी पारी रही। इस जीत में उनकी जैक क्रॉली के साथ 188 रन की ओपनिंग साझेदारी ने भी अहम भूमिका निभाई। जिसकी बदौलत इंग्लैंड को जीत दर्ज करने में आसानी हुई।

साल 2018 में शुरू हुई थी लव स्टोरी (IND vs ENG 1st Test)

बेन डकेट के इस मैच विनिंग प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई। बेन डकेट की वाइफ और मॉडल पेज ओगबोर्न को लेकर फैंस खूब बातें कर रहे हैं। पेज और डकेट की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी। लंबे समय तक साथ रहने के बाद 2023 में दोनों ने सगाई कर ली। फिर 2024 में उनके घर एक नन्हीं परी मार्गोट मेबल मिन्नी डकेट का जन्म हुआ। इस खुशी ने दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत बना दिया।

IND vs ENG 1

कौन हैं पेज ओगबोर्न

पेज ओगबोर्न नॉटिंघम की रहने वाली एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर उनकी एक खास पहचान है। हालांकि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, फिर भी उनके 2000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनका फैशन सेंस और खूबसूरती फैंस को खूब पसंद आता है। क्रिकेट मैचों के दौरान पेज को अक्सर स्टेडियम में बेन डकेट को सपोर्ट करते देखा जाता है। उनके स्टाइलिश लुक्स की तुलना कई बार मशहूर सेलिब्रिटी से की जाती रही है।

बेन डकेट से होगी और रनों की उम्मीद

सगाई के समय पेज की और डकेट की जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बेन डकेट की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। जहां एक ओर वे इंग्लैंड की टेस्ट टीम में खुद को साबित कर रहे हैं, वहीं पेज अपने मॉडलिंग करियर और मां की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। वहीं भारत के खिलाफ बचे हुए मुकाबलों में भी बेन डकेट बल्ले से रनों का अंबार लगाना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+