IND vs ENG: विराट के बिना टीम इंडिया का हाल बेहाल, फैंस को आई कोहली की याद

IND Vs ENG, 1st Test: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मुकाबले से बाहर हैं। विराट कोहली भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में बेहद अहम खिलाड़ी माने जाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली की कमी साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

231 रनों का मिला लक्ष्य

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम को 231 रनों का लक्ष्य मिला। चौथी पारी में इस लक्ष्य को हासिल करना भारतीय टीम के लिए मुश्किल भरा काम दिखाई पड़ा रहा था। भारत ने 119 के स्कोर पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए। इसके साथ ही भारत की जीत की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा।

Virat Kohli 1

पहले दो दिन भारत का दबदबा

टेस्ट मैच के पहले दो दिन भारतीय टीम इंग्लैंड पर भारी दिखाई दे रही थी। भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 246 रनों पर ही समेट दिया था। जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाकर 190 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसा लग रहा था भारतीय टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी। लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में धमाकेदार वापसी की।

ओली पोप ने बदला मैच

इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 196 रन बनाए। इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 420 रन बनाने में कामयाब रही। भारत के सामने इस मुकाबले को जीतने के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा गया। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल करते समय मुश्किल में नजर आई। भारत ने अपने सात विकेट 119 रनों पर ही गंवा दिए।

विराट कोहली को मिस कर रहे फैंस

भारतीय टीम का युवा बल्लेबाज शुभमन गिल दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। गिल के अलावा यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर का बल्ला भी नहीं चला। पहली पारी में टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेलने वाले रवींद्र जडेजा और केएल राहुल भी सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। भारतीय बल्लेबाजों के खराब बल्लेबाजी के बाद विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं।

किंग कोहली के फैंस लगातार अपने इस खिलाड़ी को मिस कर रहे हैं। वह लगातार विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने का काम कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि विराट कोहली इस मुकाबले में होते तो भारतीय टीम इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+