IND vs BAN: शमी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना उड़ाया गर्दा, गिल, रोहित और कोहली ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी
IND vs BAN Champions Trophy: भारत और बांग्लादेश के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में धमाका देखने को मिला। मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की और कुछ प्लेयर्स का रोल अहम रहा। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। उधर शमी की गेंदबाजी ने भी तहलका मचाने में कमी नहीं छोड़ी।
टीम इंडिया की जीत के साथ ही कुछ अहम कीर्तिमान भी देखने को मिले हैं। भारतीय टीम के प्लेयर्स द्वारा बनाए गए इन कीर्तिमानों के बारे में आपको भी जानना चाहिए। शमी, गिल, रोहित और कोहली ने अपना नाम कर दिया।

शमी का दमदार वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोहम्मद शमी ने अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह सबसे तेज 200 एकदिवसीय विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए लेकिन गेंदों के मामले में नम्बर एक पर आ गए। सबसे कम गेंदों में 200 विकेट में शमी नम्बर वन हैं। शमी ने 5126 गेंद डालकर ही यह आंकड़ा हासिल कर लिया। स्टार्क ने 5240 गेंद डाली थी।
विराट कोहली का फील्डिंग में धमाल
उधर विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया लेकिन एक कीर्तिमान उन्होंने भी अपने नाम कर लिया और यह फील्डिंग में था। कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा एकदिवसीय कैच लेने वाले संयुक्त रूप से पहले फील्डर बन गए हैं। 156 कैच के साथ अजहरुद्दीन के साथ कोहली का नाम भी टॉप पर है।
रोहित ने तेंदुलकर को पछाड़ा
रोहित शर्मा ने बैटिंग में तहलका मचाते हुए सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान ध्वस्त करने का काम किया है। रोहित शर्मा ने सबसे तेज 11000 एकदिवसीय रन बनाने के मामले में तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने यह बड़ी उपलब्धि उन्होंने 261 पारियों में ही यह आंकड़ा हासिल कर लिया।
गिल ने की धवन की बराबरी
उधर शुभमन गिल ने अपने चैम्पियंस ट्रॉफी डेब्यू में शतक जड़कर शिखर धवन की बराबरी कर ली। धवन ने भी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना डेब्यू शतक के साथ ही किया था। गिल ने इस सीजन चार वनडे में तीन प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड भी अपने नाम किये हैं। भारत के लिए सबसे कम पारियों में 8 शतक का रिकॉर्ड भी गिल ने बनाया। उन्होंने 51 पारियों में ही यह कारनामा कर डाला।












Click it and Unblock the Notifications