IND vs BAN: मुंबई में भारी बारिश से भारत-बांग्लादेश मैच में खलल, कब शुरू होगा मुकाबला?
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिला है। सुबह से ही मुंबई में हो रही बारिश का असर मुकाबले के ऊपर भी पड़ा और यह निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुआ।
स्टेडियम में दर्शक इन्तजार करते रहे लेकिन टॉस में देरी हो गई, भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया लेकिन फिर से आई बारिश की वजह से गेम शुरू ही नहीं हो पाया, मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में कवर्स से पिच और मैदान को ढक दिया गया।

लगातार आठ हार के बाद एकदिवसीय मैचों में भारतीय महिला टीम के लिए हरमनप्रीत कौर ने पहला टॉस जीता। हालांकि यह टॉस भी देरी से ही हो पाया और बाद में बारिश की वजह से गेम शुरू नहीं हो पाया, फिर से कवर्स ऑन हो गए और बारिश गिरती रही।
खराब मौसम के कारण आसमान में बहुत अंधेरा हो गया और तेज बारिश होने लगी। अगर ऐसा नहीं होता, तो गेम शुरू हो सकता था लेकिन तेज बारिश के कारण फिर से काम खराब हो गया। हालांकि भारत को इस मैच से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि सेमीफाइनल में जगह पहले ही पक्की हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications