IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश की टक्कर में आज कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs BAN Head-to-Head: भारतीय टीम ने एशिया कप में अब तक जिस अंदाज में अपना धमाल मचाया है, उससे समझा जा सकता है कि अन्य टीमों के लिए काम आसान नहीं है। सुपर 4 में पाकिस्तान को पराजित करने के बाद टीम इंडिया आज का मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है।

बांग्लादेश की टीम ने लीग चरण के बाद सुपर फॉर में आते ही धमाल मचा दिया और मजबूत दिखाई दे रही श्रीलंकाई टीम को हरा दिया। पाकिस्तान से भी हार झेलने के बाद श्रीलंका अब बाहर होने के करीब है। आज का मुकाबला भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए अहम है।

ind vs ban

जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल के करीब जाएगी, हार का सामना करने वाली टीम को परेशानी होगी और अगले मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा। हालांकि बांग्लादेश के लिए काम इतना आसान नहीं है।

IND vs BAN: हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक हुए हेड टू हेड मैचों की बात करें, तो भारतीय टीम का जलवा देखने को मिला है। भारत और बांग्लादेश ने अब तक कुल 17 मुकाबले खेले हैं। इनमें टीम इंडिया ने 16 मैचों पर कब्जा जमाया है। सिर्फ 1 मैच बांग्लादेश ने जीता है।

IND vs BAN: आज का मैच कौन जीतेगा

जहां तक इस मैच की बात है, तो पलड़ा भारी भारतीय टीम का ही है। हेड टू हेड आंकड़ों में यह साफ़ दिखाई दे रहा है। टीम इंडिया ने लीग चरण से लेकर ग्रुप चरण तक चारों मैच जीते हैं। आज पांचवां मुकाबला है। इसे देखते हुए आज भी भारतीय टीम की जीत पक्की मानी जा सकती है।

कैसी रहने वाली है पिच

आज के मैच में पिच धीमी रहने का अनुमान है, दुबई में आम तौर पर पिच स्पिनरों की मदद करती है। हालांकि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए फायदा होगा, बाद में ओस की वजह से बैटिंग करना आसान हो जाएगा। इसे ध्यान में रखकर ही कप्तान अपना निर्णय लेंगे।

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा

बांग्लादेश की टीम: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तौहीद हृदय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, महेदी हसन, नसूम अहमद, तास्किन अहमद, शरीफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, नुरुल हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, परवेज हुसैन एमोन, तंजीम हसन साकिब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+