IND vs BAN: कौन होगा टीम इंडिया से बाहर? बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

IND vs BAN: चैम्पियंस ट्रॉफी में गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला होना है और इस मैच का इंतजार भारतीय दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। टीम इंडिया पिछले कुछ दिनों से मुकाबले के लिए दुबई में ही अभ्यास कर रही है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में धमाका होगा।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ प्लेयर्स को जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से देखा जाए, तो इस मुकाबले में ऋषभ पंत को शायद ही जगह मिल पाएगी। पंत की जगह केएल राहुल को ही बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया जाएगा।

ind vs ban

राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में भी जगह मिली थी। हालांकि कीपिंग और बैटिंग के मामले में राहुल का गेम उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी का नाम पक्का दिख रहा है। अर्शदीप सिंह को भी अंतिम ग्यारह में शायद जगह मिल जाएगी।

IND vs BAN: प्रोपर स्पिनर

भारतीय टीम एक प्रोपर स्पिनर के साथ जाने का प्रयास करेगी और इसमें कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। ऑल राउंड विभाग में तो अक्षर पटेल और रविन्द्र जडेजा के अलावा कोई तीसरा नाम शायद ही शामिल किया जाएगा। दोनों की जगह पक्की है।

IND vs BAN: मजबूत बैटिंग क्रम

रोहित शर्मा के साथ ओपन करने के लिए शुभमन गिल मौजूद हैं और बाद में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर होंगे। पांचवें नम्बर पर केएल राहुल और छठे स्थान पर खेलने के लिए हार्दिक पांड्या का नाम हो सकता है। इस तरह बैटिंग लाइनअप सॉलिड नजर आ रहा है। उनके बाद अक्षर पटेल और जडेजा बैटिंग करेंगे, इस तरह बैटिंग और मजबूत हो जाती है। पहला मैच होने के कारण टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में कोई कमी नहीं रखना चाहेगी। दुबई में मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अरशदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+