IND vs BAN U19 2026: बारिश के बाद भारत-बांग्लादेश मैच में ओवर काटे गए, कितने ओवरों का हुआ मुकाबला
IND vs BAN U19 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान बारिश का खलल देखने को मिला। टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही थी। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से धमाकेदार रन आए। भारत की बैटिंग के दौरान ही बारिश ने खेल रोक दिया।
जिस समय बरसात से गेम रुका, उस समय भारत का स्कोर 6 विकेट पर 192 रन था। टीम इंडिया ने 39 ओवरों में ये रन बनाए। टीम इंडिया की लड़खड़ाती हुई पारी को संभालने का काम वैभव सूर्यवंशी ने किया। तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय टीम के लिए सूर्यवंशी ने तूफानी बैटिंग की।

हालांकि बाद में गेम फिर से शुरू हुआ लेकिन कवरों में कटौती कर दी गई। दोनों टीमों का एक-एक ओवर काट दिया गया। इस तरह मुकाबला 49-49 ओवरों का कर दिया गया। टीम इंडिया के लिए अभिज्ञान कुंडू ने अर्धशतकीय पारी खेली।
IND vs BAN U19 2026: टीम इंडिया ऑल आउट
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 48.4 ओवर में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिज्ञान कुंडू ने सबसे ज्यादा 80 रन (112 गेंद) की जुझारू पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों में 72 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। इनके अलावा कनिष्क चौहान ने 26 गेंदों में तेज 28 रन जोड़े।
हालांकि भारत की शुरुआत और मध्यक्रम लड़खड़ा गया। कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 6 रन बना सके, जबकि वेदांत त्रिवेदी खाता भी नहीं खोल पाए। निचले क्रम में दीपेश देवेंद्रन ने 6 गेंदों में 11 रन बनाकर अंत में रन गति बढ़ाई। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर भारत को बड़े स्कोर से रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications