IND vs BAN: रविंद्र जडेजा बांग्लादेश दौरे से हुए बाहर, रीवा के कुलदीप सेन को मिला मौका
IND vs BAN: बीसीसीआई ने बांग्लादेश दौरे के लिए घोषित की गई भारतीय टीम के स्क्वाड में 2 बड़े बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड दौरे में वनडे सीरीज के लिए चुने गए मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को हटा दिया गया है। दोनों को अब बांग्लादेश दौरे के लिए चयन किया गया है। जबकि बांग्लादेश दौरे से रवींद्र जडेजा और यश दयाल को हटाया गया है।

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव
बीसीसीआई ने 23 नवंबर को बांग्लादेश दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम में बड़ा उलटफेर किया है। घायल ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और यश दयाल की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद को शामिल किया गया है। शाहबाज और कुलदीप का सिलेक्शन न्यूजीलैंड दौरे में वनडे स्क्वाड में हुआ था। लेकिन अब दोनों ही प्लेयर इस दौरे में शामिल नहीं हो पाएंगे। बीसीसीआई ने यह सूचना सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ठीक नहीं हुए जडेजा
बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि यश दयाल के साथ लोअर बैक की समस्या बनी हुई है। जबकि जडेजा अब तक घुटने की चोट से पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं। यही वजह है कि दोनों को बांग्लादेश दौरे से हटाया गया है। उनकी जगह कुलदीप सेन और शाहबाज को टीम में शामिल कर लिया है।

शाहबाज-कुलदीप को न्यूजीलैंड सीरीज से हटाया
शाहबाज अहमद और कुलदीप सेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शामिल किया गया है। मगर अब दोनों को सीरीज से हटा लिया गया है। क्योंकि वह बांग्लादेश दौरे पर जाने वाले हैं। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए शाहबाज और कुलदीप का कोई रिप्लेसमेंट नहीं दिया गया है। भारतीय टीम को शिखर धवन की कप्तानी में न्यूजीलैंड से 3 वनडे की सीरीज खेलना है।पहला मैच 25 नवंबर को होगा।

बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए इंडिया टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान),विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,शिखर धवन, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल,मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन. वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर












Click it and Unblock the Notifications