BAN vs IND 2nd Test Highlights: अय्यर और अश्विन ने जिताया मैच, भारत ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप
Live Score: Ind vs Ban (भारत बनाम बांग्लादेश) 2nd Test Match Cricket Scorecard: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ढाका के शेरे बंग्ला नेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है।

Ind vs Ban (भारत बनाम बांग्लादेश) 2nd Test Scorecard in Hindi: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट का आज चौथा दिन भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। आज भारत को 100 और रनों की दरकार थी जिसको उन्होंने आर अश्विन (42) और श्रेयस अय्यर (29) के बीच नाबाद 71 रनों की साझेदारी के दम पर हासिल कर लिया। एक समय भारत के 7 विकेट केवल 74 रनों पर ही गिर गए थे। ऐसे में ये जोड़ी संकटमोचक बनी। भारत ने पहला टेस्ट मैच 188 रनों से जीता था। आर अश्विन प्लेयर ऑफ द मैच बने तो वहीं चेतेश्वर पुजारा को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया है।
LIVE Feed
BAN vs IND: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। 145 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने 50 रन के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं। भारत को अभी भी जीत के लिए 100 रन की जरूरत है। क्रीज पर अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट टिके हैं।
BAN vs IND: राहुल और पुजारा के बाद गिल भी आउट
145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम संकट में आ गई है। केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा के बाद शुभमन गिल भी सस्ते में आउट हो गए हैं। गिल के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है। शुभमन गिल सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को जीत के लिए अभी भी 116 रन चाहिए।
READ MORE
Recommended Video
Team India को लेकर फैसला, Coach Dravid और Captain Rohit को बदल सकती है BCCI |वनइंडिया हिंदी*Cricket












Click it and Unblock the Notifications