IND vs BAN: पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश से भी क्रिकेट नहीं खेलेगा भारत? IPL से भी बैन होंगे खिलाड़ी!
IND vs BAN, Mustafizur Rahman: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। बीसीसीआई के इस एक फैसले से आने वाले समय में कई गंभीर बदलाव देखे जा सकते हैं। इस फैसले ने क्रिकेट जगत में एक गंभीर चर्चा छेड़ दी है, क्या अब बांग्लादेशी खिलाड़ियों का हश्र भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों जैसा होने वाला है?
बांग्लादेश का भी होगा पाकिस्तान जैसा हाल? (IND vs BAN, Mustafizur Rahman)
याद रहे कि साल 2008 के मुंबई हमलों के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर IPL में खेलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मई 2025 में दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बाद अब पाकिस्तानी दिग्गजों के लिए कोचिंग और कमेंट्री के रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच का यह दौर अब बांग्लादेश के साथ भी दिखने लगा है, हालांकि इसके कारण और परिस्थितियां अलग हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में खटास
भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में खटास 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद शुरू हुई। लेकिन स्थिति तब और बिगड़ गई जब 2025 के अंत में कार्यकर्ता उस्मान हादी की मृत्यु के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी। इसके बाद, हिंदू अल्पसंख्यक दीपू दास की वीभत्स हत्या की खबरों ने भारत में आक्रोश पैदा कर दिया। सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग उठी, जिसका सीधा असर खेल के मैदान पर दिखने लगा है।
मुस्तफिजुर रहमान हैं IPL 2026 में बिकने वाले इकलौते बांग्लादेशी
मुस्तफिजुर रहमान 2026 की नीलामी में खरीदे गए एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी थे। BCCI का उन्हें बाहर करने का निर्देश खेल कौशल से ज्यादा 'जनभावना और कूटनीति' से प्रेरित लगता है। हालांकि अभी तक बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर कोई आधिकारिक 'ब्लैकेट बैन' (पूर्ण प्रतिबंध) नहीं लगा है, लेकिन मुस्तफिजुर का मामला यह स्पष्ट करता है कि भविष्य में किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना जोखिम भरा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications