IND vs BAN: बांग्लादेश मैच खेलने जाएगी टीम इंडिया, हो गया शेड्यूल का ऐलान? रोहित-कोहली जलवा बिखेरने को तैयार

IND vs BAN ODI Series: साल 2026 की शुरुआत बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी के साथ हो रही है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपने घरेलू सत्र 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें सबसे खास खबर टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा है। पहले स्थगित हो चुकी भारत-बांग्लादेश सीरीज की नई तारीखें अब सामने आ गई हैं। भारतीय टीम अगस्त-सितंबर 2026 में 'व्हाइट बॉल' सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी।

कब होगी दौरे की शुरुआत (IND vs BAN ODI Series)

भारतीय टीम 28 अगस्त 2026 को बांग्लादेश पहुंचेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज 1, 3 और 6 सितंबर को मैच खेले जाएंगे। वहीं टी-20 सीरीज 9, 12 और 13 सितंबर को रोमांचक भिड़ंत होगी। BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस इंचार्ज शहरयार नफीस ने पुष्टि की है कि यह सीरीज फैंस के लिए बेहद रोमांचक होगी और जल्द ही मैचों के वेन्यू की घोषणा भी कर दी जाएगी।

IND vs BAN 1

पाकिस्तान भी जाएगी बांग्लादेश

साल 2026 में बांग्लादेश सिर्फ भारत की ही नहीं, बल्कि दुनिया की अन्य दिग्गज टीमों की मेजबानी भी करेगा। टी-20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद मार्च से बांग्लादेश का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर शुरू हो जाएगा। मार्च में पाकिस्तान 3 वनडे मैचों के लिए आएगा और फिर मई में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद अप्रैल-मई में न्यूजीलैंड की टीम 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंचेगी।

जून में कंगारू टीम भी 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने बांग्लादेश आएगी। साल के अंत में अक्टूबर-नवंबर में वेस्टइंडीज की टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज (WTC) खेलने पहुंचेगी। कुल मिलाकर बांग्लादेश इस सीजन में 4 टेस्ट, 12 वनडे और 9 टी20 मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इसके अलावा मई में 'श्रीलंका-ए' की टीम भी बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहाँ दो चार-दिवसीय मैच और तीन वनडे खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+