IND vs BAN: भारत के सामने बांग्लादेश की करारी हार टली, बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला

IND vs BAN: महिला वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा और दो बार ओवर कटौती हुई। 43 ओवर का मैच करने के बाद फिर से इसमें बदलाव किया गया और 27 ओवरों का मैच किया गया। टॉस जीतकर भारत ने बांग्लादेश को पहले खेलने के लिए बुलाया।

बांग्लादेश की ओपनर सुमैया और रुबिया सस्ते में आउट हो गईं। इसके बाद एक-एक कर विकेट गिरते चले गए। इन सबके बीच शर्मिन अख्तर ने क्रीज पर खड़े होकर रन बनाने का प्रयास किया और 36 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस लौटीं।

ind vs ban

उनके अलावा शोभना मोस्ट्री के बल्ले से भी 26 रनों की पारी आई। अन्य सभी बल्लेबाजों के रन नहीं आए। बांग्लादेश की टीम 9 विकेट पर 119 रन बना पाई। भारत के लिए राधा यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा श्री चारनी को भी 2 विकेट हासिल हुए।

जवाबी पारी में खेलते हुए स्मृति मंधाना और अमनजोत कौर ने मिलकर बांग्लादेशी गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाते हुए तेजी से बैटिंग की। DLS के तहत भारत को 126 रनों का लक्ष्य मिला। भारत का स्कोर जब 8.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 57 रन था, तब बारिश से गेम रुक गया। उस समय मंधाना 27 गेंदों में 34 और अमनजोत 15 के स्कोर पर क्रीज पर थीं। इस बीच तेज बारिश के कारण गेम रद्द कर दिया गया और कोई निर्णय नहीं निकला, इसके साथ ही लीग चरण में भारत का अभियान समाप्त हो गया। हालांकि भारतीय टीम सेमीफाइनल में है और ऑस्ट्रेलिया से मैच होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+