IND vs BAN: रोहित को लेकर सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बहार, टी20 वर्ल्ड कप में जारी है खराब प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 185 रन का टारगेट दिया है। भारत की ओर से आज विराट कोहली और केएल राहुल के बल्ले ने आग उगली और दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक अर्द्धशतक लगाए। हालांकि आज रोहित शर्मा ने काफी निराश किया। दक्षिण अफ्रीका के बाद रोहित शर्मा आज भी फ्लॉप रहे। इस विश्व कप में रोहित के बल्ले से सिर्फ एक ही हाफ सेंचुरी निकली है और वो भी उन्होंने नीदरलैंड्स जैसे कमजोर टीम के खिलाफ बनाई है। इसके अलावा रोहित पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बहुत सस्ते में आउट हो गए थे।

जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए रोहित
आज भी ऐसा ही हुआ रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर हसन महमूद का शिकार हुए। रोहित फिर से गलत शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। रोहित तो वैसे 2 रन भी न बना पाते अगर कुछ गेंद पहले ही हसन महमूद ने रोहित शर्मा का कैच नहीं छोड़ होता। रोहित उस जीवनदाव का भी फायदा नहीं उठा पाए। बांग्लादेश के गेंदबाजों के आगे रोहित शर्मा शुरू से ही संघर्ष करते हुए नजर आए थे। मैच के तीसरे ओवर में तस्कीन अहमद की गेंद पर रोहित शर्मा का कैच डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर छूटा था। वहां महमूद हसन फील्डिंग कर रहे थे, लेकिन अपने अगले ओवर में महमूद हसन ने ही रोहित को आउट किया था।
रोहित शर्मा के फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी खिंचाई करना शुरू कर दिया है। रोहित के प्रदर्शन से फैंस नाराज हैं। इंटरनेट पर रोहित को लेकर फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications