रफ्तार के सौदागर Kuldeep Sen ने किया वनडे डेब्यू, रोहित शर्मा ने खुद किया स्वागत
बांग्लादेश के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में कुलदीप सेन को डेब्यू करने का मौका मिला है। रोहित शर्मा ने कुलदीप को डेब्यू कैप थमाई और टॉस के समय इस बारे में बताया कि कुलदीप डेब्यू कर रहे हैं।

Kuldeep Sen Debut: बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम में एक नए खिलाड़ी को मौका देने का निर्णय लिया गया। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी से तैयारी के तौर पर शायद ऐसा किया जा रहा है। ढाका में इस मैच से पहले कुलदीप सेन को टीम इंडिया की कैप थमाई गई। कुलदीप सेन ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी प्रभावित किया है। (Photo: BCCI Twitter)
रोहित शर्मा ने दी कैप
कुलदीप सेन को कप्तान रोहित शर्मा ने ही वनडे कैप थमाई। उस दौरान टीम के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे। टॉस से पहले यह हुआ। बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा कि कुलदीप सेन वनडे डेब्यू करने जा रहे हैं इसलिए उनको बधाई। उनको भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से यह डेब्यू कैप मिली है। इसके बाद टॉस पर रोहित शर्मा ने डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी के बारे में जानकारी दी और कहा कि कुलदीप सेन इस मुकाबले से अपने डेब्यू कर रहे हैं।
Recommended Video
A special moment! ☺️
— BCCI (@BCCI) December 4, 2022
Congratulations to Kuldeep Sen as he is set to make his India debut! 👏 👏
He receives his #TeamIndia cap from the hands of captain @ImRo45. 👍 👍#BANvIND pic.twitter.com/jxpt3TgC5O
राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल खेलते हैं
पिछले सीजन ही कुलदीप सेन ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए कुलदीप ने अपनी गति और लाइन से प्रभावित किया था। आईपीएल में उन्होंने कुल 7 मुकाबले खेलते हुए 8 विकेट अपने नाम किये हैं। ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें तो कुलदीप सेन ने 30 मुकाबले खेलकर 22 विकेट अपने नाम किये हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 13 मैचों में 25 विकेट हैं।
ऋषभ पन्त टीम से बाहर
बीसीसीआई ने एक और अहम घोषणा करते हुए ऋषभ पन्त को टीम इंडिया से बाहर करने की खबर दी। बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि पन्त को मेडिकल टीम के परामर्श पर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे टीम से रिलीज किया जा रहा है। वह टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए फिर से जुड़ेंगे। इसके अलावा यह भी कहा गया कि अक्षर पटेल पहले वनडे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications