पंत को गुस्से से घूरते रहे कोहली, कीपर ने सिंगल लेने से किया था मना, वायरल हुआ एंग्री लुक- VIDEO

ऋषभ पंत बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक बेहतरीन पारी खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसी मैच के दौरान लंच से ठीक पहले की अंतिम गेंद पर कोहली ने उनको काफी गुस्से से घूरा। जानें क्या है मामला-

Virat Kohli

भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है जहां पर टीम इंडिया बांग्लादेश को 227 रनों पर आउट करने के बाद बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही है। भारत ने दूसरी पारी में हालांकि खराब शुरुआत की थी क्योंकि उसके टॉप के चार बल्लेबाज ठीक-ठाक स्टार्ट मिलने के बावजूद अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके लेकिन ऋषभ पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी की है और भारतीय टीम पहली पारी में लीड लेती हुई दिखाई दे रही है।

इसी बीच मैच के दौरान एक ऐसा पल आया जब विराट कोहली ऋषभ पंत के ऊपर नाराज दिखाई दिए। यह सब तब हुआ जब पंत ने लंच ब्रेक से पहले की अंतिम गेंद पर विराट कोहली को सिंगल लेने नहीं दिया। विराट कोहली ने मेहंदी हसन मिराज की गेंद को ऑनसाइड की ओर हल्का सा पुश कर दिया था और एक सिंगल की तैयारी कर रहे थे लेकिन ऋषभ पंत ने भारतीय बल्लेबाज को रेस्पॉन्स नहीं दिया जिसने विराट कोहली को वापस उनकी क्रीज पर जाने के लिए मजबूर कर दिया।

इस गेंद के बाद कोहली पंत के ऊपर नाराजगी जताते हुए देखे गए कि उन्होंने इस गेंद पर एक सिंगल क्यों नहीं लेने दिया। कोहली द्वारा पंत को नाराजगी जताने का वीडियो यहां पर देख सकते हैं। हालांकि ये बल्लेबाज लंच के लिए जब मैदान से जा रहे थे तो दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन भी किया। वैसे कोहली की पारी लंच के बाद आगे नहीं बढ़ पाई और वे 24 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले भारतीय टीम ने पहले दिन बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना दिए थे लेकिन दूसरे दिन की शुरुआत में भारत को शुरुआती झटका केएल राहुल के तौर पर लगा जिन्होंने केवल 10 रन बनाए और उनका इस सीरीज में खराब प्रदर्शन करना लगातार जारी है। पिछले मैच में शतक लगा ने वाले शुबम गिल 20 और चेतेश्वर पुजारा 24 रन बनाकर पहले ही सत्र में चलते बने। तैजुल इस्लाम ने यह तीनों विकेट लिए और भारतीय टॉप आर्डर को धराशाई कर दिया। इसके बाद विराट कोहली 24 रन के स्कोर पर ही तस्कीन अहमद की गेंद का शिकार हुए और भारतीय टीम एक समय पर 94 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में दिखाई दे रही थी लेकिन यहां पर पंत और अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी हो रही है जिसने भारत को ना केवल इस मैच में वापस लाया है बल्कि यहां से ठीक-ठाक रनों की लीड भी ले सकती है। पंत तेज शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

Check Also- IPL Auction 2023 Live Update

इससे पहले भारत ने रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव के चार चार विकेट की बदौलत बांग्लादेश की पारी को जल्दी समेटने में कामयाबी हासिल की थी। लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे जयदेव उनादकट भी दो विकेट लेकर बढ़िया कमबैक कर पाए। भारतीय टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करती हुई दिखाई दे रही है। टीम इंडिया मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर हैं और उनको अंक तालिका में अपनी स्थिति को इस्तेमाल पर मजबूत करने के लिए यह मैच जीतना होगा।

Recommended Video

    Virat Kohli से Team India की फॉर्म का Connection, देखें 2022 के ये आंकड़े | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+