IND vs BAN: बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करना चाहेगा भारत, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा अब अंतिम पड़ाव की तरफ है। दूसरा टेस्ट 22 दिसम्बर से शुरू होगा। इसे जीतकर टीम इंडिया सीरीज 2-0 से जीतना चाहेगी।

IND vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ चटगाँव में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने पांचवें दिन बांग्लादेश की टीम को पराजित करते हुए दो मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया की जीत के बाद मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। भारतीय टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी। वहीँ बांग्लादेश टीम चाहेगी कि भारतीय टीम को इस मैच में पटखनी देते हुए सीरीज बराबरी पर समाप्त की जाए लेकिन यह आसान काम नहीं होगा।

भारतीय बल्लेबाज हैं फॉर्म में
पिछले मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाज में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 90 रन बनाए थे। उनके अलावा श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी 82 रन आए थे। पुजारा का बल्ला दूसरी पारी में भी चला और वह नाबाद शतक जड़ने में सफल रहे थे। सबसे अहम शुभमन गिल का पहला टेस्ट शतक रहा। गिल ने 110 रन बनाए। इस तरह भारतीय टीम की तरफ से बैटिंग में बेहतरीन फॉर्म दिखी है। केएल राहुल और विराट कोहली के बल्ले से भी रन आए, तो बांग्लादेश टीम के लिए स्थिति खराब हो सकती है। मेजबान टीम के गेंदबाजों को सोचना पड़ेगा।

बांग्लादेश के लिए बैटिंग चिंता का विषय
पिछले मैच में लिटन दास शुरुआत में कुछ आकर्षक शॉट जड़ने में सफल रहे थे लेकिन बाद में आउट हो गए। जाकिर हसन और शाकिब अल हसन ने दूसरी पारी में अच्छी बैटिंग की थी लेकिन पहली पारी में उनका टिकना अहम था। हालांकि जाकिर का पहला मैच था इसलिए ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता। बांग्लादेश के लिए सबसे हम नाम मुशफिकुर रहीम हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका क्रीज पर रहना अहम होता है लेकिन वह दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। पहले टेस्ट में उनका बल्ला चलता, तो शायद मेजबान टीम कुछ संघर्ष की स्थिति में होती। बैटिंग के अलावा गेंदबाजी में भी बांग्लादेश की स्थिति में सुधार आने की गुंजाइश होनी चाहिए। भारतीय टीम ने उमेश यादव की जगह जयदेव उनादकट को लाया जा सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव/जयदेव उनादकट।
बांग्लादेश: नजमुल शान्तो, अनामुल हक, जाकिर हुसैन, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, मेहदी हसन, तस्किन अहमद, शोरफुल इस्लाम, खलील महमूद, तैजुल इस्लाम।












Click it and Unblock the Notifications