भारत की फिरकी में फंसा बांग्लादेश, टीम इंडिया ने 188 रनों से जीत दर्ज कर ली सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में पांचवें दिन के पहले सत्र में आउट करके मैच को 188 रनों से जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

India vs Bangladesh

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की बढ़िया शुरुआत करते हुए जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम मे हुआ मुकाबला 188 रनों से जीत लिया है। पांचवे दिन मेजबान टीम 324 रनों पर आउट हो गई और टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई।

भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग के दौरान 404 रनों का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रनों पर ढेर हो गई। ये हार की मुख्य वजह बना। इसके बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और बांग्लादेश को 324 रनों पर आउट करके मैच जीत लिया।

बांग्लादेश ने चौथे दिन के स्कोर 6 विकेट पर 272 रनों से पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश में पांचवे दिन सिर्फ विकेट ही गंवाए। पहला झटका मेहदी हसन मिराज के रूप में लगा जिन्होंने सिराज की गेंद पर आउट होने से पहले 13 रनों की पारी खेली। उसके बाद शाकिब अल हसन ने पेनिक मोड में अटैकिंग बैटिंग की और अपने शतक की ओर कदम बढ़ाने की कोशिश की। तेज बल्लेबाज करते शाकिब को 84 रनों के स्कोर पर कुलदीप यादव ने बोल्ड कर दिया। कप्तान ने 108 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के भी लगाए।

इसके बाद कुलदीप यादव ने इबादत होसैन को खाता भी नही खोलने दिया और श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर इस पारी का तत्काल अंत कर दिया। फिर अक्षर पटेल ने अगले ही ओवर में तैजुल इस्माल का विकेट लेकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

कुलदीप यादव रहे प्लेयर ऑफ द मैच-

बांग्लादेश पूरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय स्पिनरों से जूझता रहा। कुलदीप यादव ने पहली पारी में 40 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। उन्होंने दूसरी पारी में भी 73 रन देकर तीन विकेट लिए और अक्षर पटेल को इस पारी में 77 रन देकर चार विकेट मिले। इस मैच में सिराज और उमेश ने भी अच्छी बॉलिंग की। उमेश दूसरी पारी में एक दो विकेट के और हकदार थे लेकिन किस्मत उन पर ज्यादा मेहरबान नहीं रही।

मुकाबले के हीरो

भारत के लिए शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में शतक लगाए। पुजारा ने पहली पारी में भी 90 रन बनाए थे। कुलदीप यादव ने मैच में 8 विकेट लिए। अक्षर पटेल भी पांच विकेट लेकर ठीक रहे। मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में बहुत जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में इससे भी बढ़िया बॉलिंग उमेश ने की लेकिन आंकड़ें विकेटों में तब्दील नहीं हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+