IND vs BAN 1st T20i: ग्वालियर में रहा है भारत का जलवा, टीम इंडिया का ये धुरंधर ठोक चुका है दोहरा शतक

Sachin Tendulkar: प्रदेश के ग्वालियर में ठीक 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। ये वहीं शहर है जहां साल 2010 में महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था।

हालांकि यह वापसी ऐतिहासिक कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में नहीं बल्कि नए बने श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है, जहां भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज़ का पहला मैच खेला जाएगा। मैच आज 6 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होगा। एंट्री शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी।

Sachin Tendulkar

ग्वालियर में 1988 से 2010 तक हुए 12 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में टीम इंडिया 8 बार जीती। सभी मैच शहर के पुराने कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेले गए थे। वनडे का पहला दोहरा शतक यहां ही 24 फरवरी, 2010 में सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था।

श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम का इनॉगरेशन इसी साल हुआ है। यानी ग्वालियर में आज 6 अक्टूबर को इस स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। जबकि, ग्वालियर में 14 साल बाद इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है। हिंदू महासभा भारत के बांग्लादेश के साथ मैच के विरोध में है। पुलिस ने शहर से लेकर स्टेडियम तक कड़ी सुरक्षा कर रखी है।

शहर का क्रिकेट देखने का सपना तो जरूर पूरा होगा, लेकिन कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम आज भी वहीं अकेले खड़ा मुंह ताकता रह जाएगा। क्रिकेट की विरासत अब श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम (ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता) के पास है।

Sachin Tendulkar

पंजाब के मुल्लांपुर में बने स्टेडियम की तरह यह स्टेडियम भी अभी खुला है, जिसमें बाद में कैनोपी लगाया जाएगा। चारों तरफ़ से चंबल की पहाड़ियों से घिरे स्टेडियम को 210 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें लगभग 30000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। जिसे MPCA द्वारा बाद में 50 हज़ार तक बढ़ाने की योजना है। यही कारण है कि स्क्वेयर बाउंड्री के दोनों तरफ़ से स्टेडियम के पिलर अभी भी खुले हैं, जिसे भविष्य में निर्माण कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

शहर से लगभग आठ किलोमीटर दूर स्थित स्टेडियम की सड़क पर चार किलोमीटर पहले से ही नाकाबंदी कर दी गई है और मीडिया के अलावा स्टेडियम में काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारी लोग ही स्टेडियम तक जा सकते हैं। धारा 163 मैच के ख़त्म होने के बाद 7 अक्तूबर तक रहेगी, जब तक कि दोनों टीमें सीरीज़ के दूसरे मैच के लिए नई दिल्ली ना रवाना हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+