IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा के सामने होगा बड़ा चैलेंज, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

IND Playing 11 for Bangladesh: रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे सीरीज में भारत का परफॉर्मेंस कैसा रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा। अगले साल भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए यह सीरीज बेहद अहम है।

IND vs BAN

IND Playing 11 for Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की कोशिश वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी। ढाका में रविवार को खेले जाने वाले पहले मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम में अपने बेस्ट खिलाड़ियों को मौका देंगे। विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी के साथ ही प्लेइंग इलेवन का चयन करना टीम के लिए इतना आसान काम नहीं होगा।

कप्तान रोहित शर्मा के सामने होगा बड़ा चैलेंज

कप्तान रोहित शर्मा के सामने होगा बड़ा चैलेंज

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले मुकाबले में किन 11 खिलाड़ियों पर मैदान पर उतारते हैं, इस पर सभी की निगाहें रहेगी। कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन पहले वनडे में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। वहीं नंबर तीन पर विराट कोहली और चार पर श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है। टीम के उपकप्तान केएल राहुल नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं।

ऋषभ पंत को फिर मिल सकता है मौका

ऋषभ पंत को फिर मिल सकता है मौका

न्यूजीलैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत को इस मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हुए पंत टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो ऑलराउंडर को शामिल किया जा सकता है। मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और दीपक चाहर टीम के तीन तेज गेंदबाज हो सकते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, दीपक चाहर।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), दीपक चाहर, शिखर धवन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रजत पाटीदार, कुलदीप सेन, शाहबाज अहमद, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+