WTC Final Pitch and 5 Days Weather: ओवल में कैसा रहेगा पिच और लंदन में पांचों दिन के मौसम का मिजाज
WTC Final 5 Days Weather and Pitch: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला के लिए ओवल में पांचों दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा और पिच कैसे बर्ताव करेगी। यह आप यहां पढ़ सकते हैं।

WTC Final Pitch and Weather Report in Hindi: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आज यानी 7 जून को इंग्लैंड के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह पहला अनुभव है।
यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए एक न्यूट्रल जगह पर हो रहा है जहां पिच और मौसम काफी हद तक अलग मिजाज का होगा। ओवल की पिच भले ही आस्ट्रेलिया हालातों के थोड़ी बहुत अनुकूल हो, लेकिन लंदन का मौसम बिल्कुल इंग्लिश है जिसके बारे में आप सटीक भविष्यवाणी करते हुए अक्सर संघर्ष करेंगे।
पिच की बात करें तो ओवल पर स्पिनरों ने आम तौर पर अपना अच्छा रोल निभाया है। 2012 के बाद से इस मैदान पर 10 टेस्ट मैच हुए हैं जहां तेज गेंदबाजों का औसत 30.57 है और स्पिनरों का 34.83 है, जो विदेशी परिस्थितियों के हिसाब से बिल्कुल भी बुरा नहीं है।
मजेदार बात यह है कि इस दौरान जिन इंग्लिश मैदानों पर 5 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच हुए हैं वहां ओवल पर तेज गेंदबाजों का औसत सबसे खराब रहा है। दूसरी ओर, इंग्लैंड में ओवल से बेहतर स्पिन औसत द ऐजल बाउल और हेडिंग्ले का ही रहा है।
यह जानना भी काफी महत्वपूर्ण है की इससे पहले जून में कोई टेस्ट मैच ओवल में आयोजित नहीं किया गया। यह सभी नंबर अगस्त और सितंबर में खेले गए टेस्ट मैचों के हैं। अगस्त-सितंबर में मौसम गर्म और शुष्क रहता है जिसके चलते पिच पर टूट-फूट होती रहती है।
ओवल की पिच परंपरागत तौर पर अच्छा बाउंस पैदा करती है जिसके चलते तेज और धीमी गति दोनों गेंदबाजों को बॉलिंग करना यहां भाता है। इसके अलावा बल्लेबाजों को भी अपने शॉट खेलने की इजाजत होती है।
फिलहाल पिच लगातार ब्राउन नजर आ रही है और मैच होने से पहले 15 घंटे तक यहां घास 6 एमएम तक छोड़ी गई है। माना जा रहा है पिच पर रन बनेंगे और यहां पर हुए शुरुआती काउंटी मैचों ने साबित किया है कि बॉल वाकई में बढ़िया बाउंस करेगी। कुल मिलाकर यहां बहुत ही अच्छी कंडीशन है।
मौसम की बात करें तो लंदन के आसपास का माहौल ऐसा है कि सुबह इसका अलग मिजाज रहता है और दिन बढ़ने के साथ-साथ यह बदलता रहता है। टेंपरेचर 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और टेस्ट मैच की शुरुआत में आसमान साफ रहेगा। लेकिन शनिवार, रविवार और सोमवार को बारिश हो सकती है।
लंदन में पांचों दिन मौसम का हाल-
अगर हम पहले दिन के मौसम की बात करें तो यह काफी अच्छा रहेगा, जहां तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और इस दिन बारिश के कोई कोई चांस नहीं है।
दूसरे दिन भी पहले दिन जैसे ही हालात रहेंगे। तीसरे दिन भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे, जहां तापमान 22 डिग्री रहेगा और बारिश के चांस बिल्कुल नगर नहीं है।
चौथे दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा यानी यह दिन थोड़ा गर्म रहेगा, जहां बादल और सूरज दोनों के दर्शन होंगे। दोपहर के बाद यहां बारिश के थोड़े चांस है।
टेस्ट मैच का पांचवा दिन 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ आता है। यहां दोपहर बाद बारिश के 14% चांस है और शाम में भी इतने ही है।
तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले का मौसम बताता है कि मैच की शुरुआत काफी अच्छी होगी लेकिन लेकिन अंत में कुछ बारिश हो सकती है। हालांकि इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है तो मुकाबले का नतीजा पक्का मिल जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications