WTC Final Day 2 Weather: दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या बारिश डालेगी कोई खलल?

WTC Final Day 2 London Weather: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में दूसरे दिन आज कैसा रहेगा लंदन के ओवल मैदान पर मौसम का मिजाज।

INd vs AUS, WTC Final 2023 Day 2 Weather Report of Kennington Oval, London

WTC Final 2023 Weather Report in Hindi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज लंदन के केनिंग्टन ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले का दूसरा दिन है। लंदन के मौसम को लेकर कोई भविष्यवाणी अक्सर बेकार बताई जाती है, क्योंकि पता नहीं चलता कि यह सुबह कैसा रहेगा, दोपहर में कैसा होगा और शाम में किस तरह से तब्दील हो जाएगा।

अक्सर लंदन के मौसम को लेकर इसी तरह की बातें की जाती है। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दिन मौसम ने पूरा साथ दिया और इस दिन पर पूरी तरह आस्ट्रेलिया का कब्जा रहा। हालांकि 90 ओवर पूरे नहीं हो पाए लेकिन कंगारुओं ने 85 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 327 रनों का स्कोर बना दिया है जिसको आगे बढ़ाने से भारतीय गेंदबाजों को आज आस्ट्रेलिया को रोकना होगा।

मौसम की बात करें तो आज का दिन भी कल की तरह मैच पर कोई असर नहीं डालेगा। बारिश के चांस नहीं हैं। सुबह के समय बादल छाए रहेंगे लेकिन मैच के समय सूरज निकला रहेगा और शाम तक ऐसा ही रहेगा।

लंदन के ओवल में मैच की सुबह 15 डिग्री के आसपास तापमान रहेगा जो दोपहर तक 20 डिग्री हो जाएगा और शाम को 21-22 डिग्री हो जाएगा।। भारतीय क्रिकेट टीम इन हालातों में सुबह के वक्त पहले सेशन में विकेट निकालने की सोचेगी। जैसा उन्होंने कल भी किया था।

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में डेविड वॉर्नर ने 60 गेंदों पर 46 रनों की अच्छी पारी खेली। उस्मान ख्वाजा भले ही भले ही 0 पर आउट हो गए लेकिन वार्नर ने लाबुशेन के साथ मिलकर शुरुआती तेज गेंदबाजी को झेलने में कामयाबी हासिल की।

इसके चलते स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने एक जबरदस्त साझेदारी बना दी है। स्टीव स्मिथ 227 गेंदों पर 95 रन बनाकर खेल रहे हैं और हेड ने 156 गेंदों पर 146 रन बना दिए हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+