IND vs AUS, Dream 11: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में कमाई करने का मौका, ड्रीम 11 पर ऐसे बनाएं टीम
IND vs AUS, Dream 11: भारतीय महिला टीम शुक्रवार यानी कि 5 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला खेलने वाली है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट एकेडमी में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में हार झेलने के बाद भारतीय टीम टी-20 का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी।
जानिए किसका पलड़ा भारी: टी-20 फॉर्मेट में भारतीय महिला पर ऑस्ट्रेलिया की टीम हावी रही है। दोनों ही टीमों के बीच अब तक 31 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से 23 मैचो में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बाजी मारी है। जबकि भारत को सिर्फ सात मुकाबले में जीत हासिल हुई है। इन दोनों देशों के बीच खेला गया एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल सका था। आखरी बार वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच रन से हराया था।

हरमनप्रीत-मंधाना से उम्मीदें: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वनडे सीरीज में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचो में कुल 17 रन बनाए थे। ऐसे में उनका फॉर्म में आना टीम के लिए जरूरी है। वहीं तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास इस मुकाबले के दौरान टी-20 इंटरनेशनल करियर में अपने 3000 रन पूरा करने का मौका होगा। टी-20 में उनके नाम 2,998 रन है अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो रन बनाने में सफल हो जाती हैं तो वह 3000 पूरा करने वाली दूसरी भारतीय महिला बन जाएगी।
ड्रीम 11 टीम 1
कप्तान- स्मृति मंधाना
उपकप्तान- श्रेयंका पाटिल
विकेटकीपर- ऋचा घोष, एलिसा हीली
बल्लेबाज- स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस पैरी, फोएब लीचफील्ड
ऑलराउंडर- पूजा वास्त्रकार, एनाबेल सदरलैंड
गेंदबाज- मेगन शट्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल
ड्रीम 11 टीम 2
कप्तान- हरमनप्रीत कौर
उपकप्तान- जेमिमा रोड्रिग्स
विकेटकीपर- ऋचा घोष, एलिसा हीली
बल्लेबाज- स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, फोएब लीचफील्ड
ऑलराउंडर- पूजा वास्त्रकार, एनाबेल सदरलैंड
गेंदबाज- मेगन शट्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल
ड्रीम 11 टीम 3
कप्तान- स्मृति मंधाना
उपकप्तान- एलिसा हीली
विकेटकीपर: बेथ मूनी
बल्लेबाज: हरमनप्रीत कौर, एलिसे पेरी और फोएबे लिचफील्ड
ऑलराउंडर्स: एश्ले गार्डनर और दीप्ति शर्मा
गेंदबाज: मेगन शुट्ट, अलाना किंग और रेणुका सिंह
भारतीय महिला की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना , शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, सैका इशाक, रेणुका सिंह
ऑस्ट्रेलिया महिला की संभावित प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, एलिसा हीली (कप्तान), एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, एशले किंग।
भारतीय महिला पूरी टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सायका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।
ऑस्ट्रेलिया महिला पूरी टीम: डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम ग्रेथ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (कप्तान), जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोएब लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।












Click it and Unblock the Notifications