IND vs AUS: दूसरे टी20 में 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी खेलेगा? किसे किया जा सकता है प्लेइंग XI से बाहर

IND vs AUS 2nd T20 Playing XI Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढने के बाद अब सीरीज चार मैचों की रह गई है। दोनों टीमों की तरफ से इन चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज करने का प्रयास रहेगा। दूसरा मुकाबला शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में बदलाव किया जा सकता है।

कैनबरा में भारतीय टीम ने स्पिन आक्रमण को प्राथमिकता देते हुए दो स्पिनरों को शामिल किया था लेकिन मैच नहीं हो पाया। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल भी खड़े हुए और सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर को टारगेट भी किया गया।

ind vs aus

इसे देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव तो जरूर देखने को मिलेगा। यह परिवर्तन भी स्पिन विभाग में देखने को मिल सकता है। नितीश रेड्डी चोट की वजह से पहले ही बाहर हो गए हैं। वह तीन मैचों के लिए बाहर हैं। ऐसे में किसी स्पिनर को बाहर किया जा सकता है, ताकि तेज गेंदबाजी में मजबूती लाई जाए।

IND vs AUS: कौन हो सकता है बाहर?

वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव में से किसी एक को बाहर किया जा सकता है। टी20 में वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है, ऐसे में उनको रखा जा सकता है। इस स्थिति में कुलदीप यादव को बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा बनाया जा सकता है।

IND vs AUS: प्लेइंग इलेवन में किसे लाया जा सकता है

एक सवाल यह भी है कि अगर कुलदीप यादव बाहर जाएंगे, तो उनकी जगह टीम में कौन आएगा। कुलदीप के जाने पर अर्शदीप सिंह को टीम में लाया जाएगा। 26 साल के अर्शदीप सिंह मेलबर्न में अपनी स्विंग से ऑस्ट्रलिया के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं और अंतिम समय में कुछ बड़े शॉट भी जमा सकते हैं।

स्पिन में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती पहले से हैं। उनके बाद पेस अटैक में बुमराह, हर्षित राणा के साथ अर्शदीप शामिल होंगे, तो ऑप्शन बढ़ जाएंगे। अर्शदीप प्रोपर गेंदबाज के रूप में आ जाएंगे। शिवम दुबे भी ऑल राउंडर की हैसियत से टीम में शामिल हैं।

दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग XI

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+