IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 में आज कौन जीतेगा? आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी
IND vs AUS Head-to-Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट की टक्कर हमेशा रोमांच से भरी रही है। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। बुधवार से कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है।
टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच कई यादगार मुकाबले खेले जा चुके हैं, कभी ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार बल्लेबाजी हावी रही तो कभी भारत की स्पिन ताकत ने कंगारूओं को घुटने टेकने पर मजबूर किया। आइए देखें, अब तक के हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं।

IND vs AUS: टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 20 मैच जीते हैं, ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि 1 मुकाबला बिना नतीजे के समाप्त हुआ। इन आंकड़ों से साफ है कि छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा अब तक भारी रहा है।
IND vs AUS: कौन जीतेगा मैच?
अगर सिर्फ रिकॉर्ड्स और पिछले नतीजों पर नजर डालें तो यह सीरीज भी भारत के हक में जाती दिख रही है।
टी20 फॉर्मेट में भारत का 20-11 का दबदबा बताता है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी।
आंकड़ों के हिसाब से देखें तो भारत की जीत और ऑस्ट्रेलिया की हार पहले ही लिखी हुई लग रही है।
हालांकि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और संतुलित टीम संयोजन के चलते भारत को शुरुआती बढ़त मिल सकती है।
IND vs AUS: पिच रिपोर्ट
मनुका ओवल की पिच सॉलिड बैटिंग सर्फेस मान जाती है। यहाँ टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 144 रन रहा है। बैटर्स को शॉट खेलने का अच्छा मौका मिलता है क्योंकि बाउंस सही है, लेकिन बाउंड्री थोड़ी लंबी हैं और स्पिनर्स को भी फायदा मिलता है। इसका मतलब यह कि टीमों को शुरुआत में संयमित बल्लेबाजी करनी होगी, फिर आक्रमक रूप से रन बनाने की दिशा में बढ़ना होगा।
IND vs AUS: मौसम का हाल
कैनबरा में मैच के दिन मौसम ठंडा रहेगा। अनुमान है कि तापमान लगभग 14 °C के आसपास रहेगा। बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसका मतलब यह है कि मौसम मैच को पूरी तरह प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन खिलाड़ियों के लिए थोड़ी चुनौतियाँ जरूर होंगी।












Click it and Unblock the Notifications