IND vs AUS: कौन है बांग्लादेश का वह अंपायर? जिसने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर भारत को हराया

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को अंतिम दिन हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया इस मैच को ड्रॉ की तरफ लेकर जा रही थी लेकिन अंपायर ने नियमों को ताक पर रखकर यशस्वी जायसवाल को आउट दे दिया।

यशस्वी जायसवाल 84 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। इस समय कमिंस की गेंद पर ऑन साइड पर खेलने का प्रयास करते हुए जायसवाल चूक गए। कीपर और गेंदबाज ने अपील की और नॉट आउट देने पर डीआररस का इस्तेमाल कर दिया। यहाँ गेम शुरू हुआ।

ind vs aus

थर्ड अंपायर ने जायसवाल को विजन के आधार पर आउट दे दिया। ऐसा लग रहा था कि गेंद डिफ्लेक्ट हो रही है लेकिन स्निको पर कुछ और ही मामला था। तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए ही थर्ड अंपायर के पास मामला भेजा गया लेकिन यहाँ स्निको को माना ही नहीं गया।

बांग्लादेश से आने वाले तीसरे अंपायर शर्फुद्दोला सैकत ने जायसवाल को आउट दे दिया। यहाँ स्निको मीटर पर सीधी लाइन थी, इसका अर्थ था कि गेंद का सम्पर्क नहीं हुआ। भले ही वीडियो में थोड़ा अलग दिख रहा हो लेकिन स्निको के आधार पर डिसीजन आना चाहिए थे। ऑनफील्ड कॉल नॉट आउट थी इसलिए फैसले को ओवरटर्न करने का कोई पुख्ता सबूत नहीं था।

इस एक खराब फैसले से पूरा मामला बिगड़ गया और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सुनील गावस्कर कमेंट्री बॉक्स में अंपायर पर भड़क गए और सोशल मीडिया पर बवाल देखने को मिला। बांग्लादेश के इस अंपायर का यह फैसला नियमों से अलग था।

अगले ही पल अंपायर का एक दोगलापन देखने को मिला। आकाश दीप के फैसले में स्निको मीटर को देखा गया। उसमें बल्ला गेंद से अलग दिख रहा था और स्निको पर सम्पर्क दिखने के कारण आउट दे दिया गया। हालांकि यह फैसला तकनीक के आधार पर था लेकिन जायसवाल को आउट देना नियमों के विपरीत था।

जायसवाल को आउट देने से भारत को हार के रूप में खामियाजा भुगतना पड़ा। थर्ड अंपायर शर्फुद्दोला का जन्म ढाका में हुआ है और बांग्लादेश के लिए उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसी साल उनको आईसीसी के अंपायर्स पैनल में एलिट लिस्ट में जगह मिली थी और एक अहम मैच में इस तरह का खराब डिसीजन देकर सवालों के घेरे में हैं।

बांग्लादेश में शेख हसीना के बाद बनी अंतरिम सरकार भारत से खुश नहीं है। वहां हिन्दुओं पर भी लगातार हिंसा चल रही है। आईपीएल नीलामी में बांग्लादेश के किसी भी प्लेयर को अनुबंध नहीं मिला है। ऐसे में बांग्लादेश के अंपायर ने मेलबर्न में जाकर टीम इंडिया के खिलाफ फैसला दिया। ऐसा लग रहा था कि निर्णय जानबूझकर दिया गया है। सीरीज में अब एक मैच बचा है और ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+