IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया का पांचवां टी20 रद्द, टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे पाँचवें T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच पर बारिश के कारण गंभीर संकट मंडरा रहा है। खेल उस समय रोका गया जब भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 52 रन बना लिए थे। यह स्कोर अभी भारत के 5 ओवर पूरे होने से पहले का है, इसलिए मैच रद्द कर दिया गया और डकवर्थ लुईस नियम तक नहीं गया। इसके साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मूलभूत नियम स्पष्ट करते हैं कि एक वैध परिणाम तभी घोषित हो सकता है जब दोनों टीमें कम से कम 5-5 ओवर खेलें। चूंकि भारत के अभी 5 ओवर पूरे नहीं हुए, इसलिए DLS नियम (डकवर्थ-लुईस-स्टर्न) लागू नहीं हुआ और मौसम को देखते हुए खेल रद्द हो गया।

नियमों के अनुसार समय को ध्यान में रखते हुए, खेल को फिर से शुरू करने के लिए एक अंतिम समय सीमा निर्धारित की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कट-ऑफ टाइम भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे (5 PM IST) था लेकिन स्थिति पहले से ही ज्यादा खराब थी।
चूंकि भारतीय टीम पहले ही श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त पर है, मैच रद्द होने पर भारत यह टी20 श्रृंखला जीत गया। घरेलू कंडीशन और फैन्स के सामने ऑस्ट्रेलिया को बेइज्जत होना पड़ा है, ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 2-1 से हार गया है। इस सीरीज का पहला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था और अब इस मैच में भी वही हुआ। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने लगभग सभी बड़ी टीमों को हराया है।












Click it and Unblock the Notifications