IND vs AUS: कब, कहाँ और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न टेस्ट? कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
IND vs AUS: लम्बे गैप के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच नजदीक आ गया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के रूप में होने वाला यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज फ़िलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है।
पिछला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया था और इसमें बारिश का ख़ासा खलल देखने को मिला था। पांच दिनों में से चार दिन बारिश का प्रभाव रहा था। इसके बाद यह मैच ड्रॉ हुआ था। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए मेलबर्न टेस्ट काफी अहम माना जा सकता है। दोनों ही टीमें इस समय WTC के फाइनल में जाने की रेस में हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कहाँ देखें (IND vs AUS)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का सहारा लिया जा सकता है। इसका सब्सक्रिप्शन होना अहम है। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह मुकाबला हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। एप्लीकेशन और वेबसाईट दोनों पर मैच लाइव रहेगा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कब देखें (IND vs AUS Live)
इस मैच की शुरुआत दुबह जल्दी हो जाएगी। भारत में उस समय तक ज्यादातर लोग सो रहे होते हैं। टॉस का समय सुबह 4 बजकर 30 मिनट होगा। इसके बाद मैच शुरू होने का समय सुबह 5 बजे है। सुबह 7 बजे तक पहला सेशन होगा। दूसरा सेशन 7 बजकर 40 मिनट से लेकर 9 बजकर 40 मिनट तक होगा। अंतिम सेशन सुबह 10 से 12 बजे तक होना है।
कैसी रहने वाली है पिच
मेलबर्न की पिच अन्य पिचों से थोड़ी अलग रहती है। उसमें उतनी तेजी नहीं होती। पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन से तुलना करने पर मेलबर्न की पिच थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन पिछले कुछ सालों में यहाँ सुधार हुआ है। तेज गेंदबाजों को इस बार मदद मिलने की उम्मीद की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications