IND vs AUS: कब और कहां देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का सिडनी टेस्ट? कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

IND vs AUS Live Stremming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज अब अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रही है। टीम इंडिया का अंतिम मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। सिडनी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी ही पड़ेगी। इस मुकाबले में हार का मतलब WTC फाइनल से बाहर होना होगा।

मेजबान टीम ने मेलबर्न टेस्ट मैच के अंतिम सेशन में जीत दर्ज कर ली थी। इसके बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में है। दूसरे स्पॉट के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में टक्कर है। सिडनी टेस्ट की टाइमिंग और प्रसारण अहम है।

ind vs aus

IND vs AUS सिडनी टेस्ट कब शुरू होगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मुकाबला उस समय शुरू होगा, जब भारत में लोग सो रहे होंगे। सुबह 5 बजे ही यह मुकाबला शुरू हो जाएगा। जहाँ तक टॉस का सवाल है, तो सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर दोनों कप्तान टॉस के लिए आएँगे।

IND vs AUS सिडनी टेस्ट कब और कहाँ देखें लाइव

सुबह पांच बजे से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच शुरू होगा और टीवी पर इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। जहाँ तक ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात है, तो इसे हॉटस्टार एप्लीकेशन और वेबसाईट पर लाइव देखा जा सकता है।

IND vs AUS सिडनी टेस्ट में क्या रहेगा बारिश का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच में बारिश की संभावना काफी कम है। तीसरे और चौथे दिन के खेल में तापमान काफी ज्यादा होने की संभावना है। इसके बाद अंतिम दिन के खेल में बारिश आ सकती है लेकिन खेल पर असर पड़ने के आसार काफी कम ही हैं।

कैसी रहने वाली है इस मैच की पिच

सिडनी की पिच से बल्लेबाजों को मदद रहती है। गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि शुरुआती नमी का फायदा तेज गेंदबाज उठा सकते हैं। बल्लेबाजों को तकनीक पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी, इसके बाद रन आएँगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+