IND vs AUS: क्या है भारत-ऑस्ट्रेलिया का पिंक टेस्ट? सिडनी में होने वाले मैच को क्यों दिया यह नाम

IND vs AUS: सिडनी में पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच समाप्त होने के साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी समाप्त हो जाएगी। मेलबर्न में चौथा मैच खेला गया था। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। सिडनी में होने वाला आखिरी टेस्ट मैच भारत के लिए करो या मरो वाला है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला यह टेस्ट मुकाबला पिंक टेस्ट के नाम से जाना जाएगा। एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट हो गया है, तो बड़ा सवाल यही है कि अब नया क्या मामला आ गया है? पिंक टेस्ट क्या है और क्यों इस मुकाबले को यह नाम दिया गया है।

ind vs aus

पिंक टेस्ट की परंपरा कोई नई नहीं है। साल 2009 से ही यह चलती आ रही है। इस बार सिडनी क्रिकेट ग्राउंड इसकी मेजबानी करेगा। 15 सालों से ज्यादा समय से यह मुकाबला खेला जा रहा है। इसके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।

IND vs AUS पिंक टेस्ट क्या है

साल 2009 में जब पहली बार यह मैच खेला गया था, उस समय दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरा किया था। तब से ही पिंक टेस्ट खेला जा रहा है। इसमें गेंद लाल ही होती है। लेकिन साल का पहला मैच होने के कारण इसे पिंक टेस्ट नाम दिया गया है। इसके पीछे भी एक कारण है।

IND vs AUS पिंक टेस्ट क्यों होता है

ग्लेन मैक्ग्रा फाउंडेशन के समर्थन में पूरे स्टेडियम को पिंक रंग से ढक दिया जाता है। स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ऐसा किया जाता है। इसके लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा का फाउंडेशन काम करता है। साल 2008 में इस बीमारी के कारण मैक्ग्रा ने अपनी पत्नी जैन को खो दिया था। उसके बाद उन्होंने फाउंडेशन की स्थापना की।

ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स करते हैं सपोर्ट

सिर्फ स्टैंड ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की टीम के कपड़ों में भी थोड़ा पिंक कलर देखने को मिलेगा। यह कैप का रंग, जर्सी नम्बर और नाम हो सकता है। इन जगहों पर पिंक कलर का इस्तेमाल किया जाएगा। कंगारू प्लेयर्स इस अभियान को सपोर्ट करते हैं।

पिंक टेस्ट और पिंक बॉल टेस्ट में अंतर

पिंक बॉल टेस्ट और पिंक टेस्ट दोनों अलग हैं। पिंक बॉल टेस्ट डे-नाईट टेस्ट होता है, जो गुलाबी रंग की गेंद से खेला जाता है। यह किसी भी देश में खेला जा सकता है। पिंक टेस्ट स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में खेला जाता है और यह साल का पहला टेस्ट होता है। दोनों के बीच यही अंतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+