IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल बारिश से धुला तो क्या होगा? कौन करेगा फाइनल में एंट्री
IND vs AUS: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने ग्रुप ए से पहला स्थान हासिल करते हुए लीग चरण समाप्त किया। ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलियाई टीम का दूसरा स्थान रहा, इस वजह से ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत के साथ होगा।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान में कुछ मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। लीग चरण के इन मैचों के रद्द होने से टीमों को नुकसान भी हुआ है। सेमीफाइनल में अगर बारिश आ जाए, तो क्या होगा। इसकी कहानी दिलचस्प है।

आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए प्लेइंग कंडीशंस में स्थिति साफ़ की है। इसमें बारिश की स्थिति में क्या करना है, इसके बारे में बताया गया है। अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द ही हो जाएगा, तो किस टीम को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा। यह भी अहम है।
IND vs AUS सेमीफाइनल में बारिश हुई तो?
बारिश के बाद भी मैच को उसी दिन समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता, तो रिजर्व डे के दिन मैच को वहीँ से शुरू किया जाएगा, जहाँ बारिश के कारण रुका था। अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो फाइनल में जाने वाली टीम का निर्णय तालिका से होगा।
IND vs AUS बारिश के बाद कैसे होगा फाइनलिस्ट तय
उस स्थिति में लीग चरण की अंक तालिका देखी जाएगी। टेबल पर टॉप पर रहने वाली टीम को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा। नॉकआउट में रिजल्ट के लिए दूसरी पारी में खेलने वाली टीम को 25 ओवर खेलने होंगे। दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा। लाहौर में इस मैच में बारिश आ सकती है।
रिजर्व डे में बारिश आई तो किसे मिलेगी ट्रॉफी
कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। फाइनल मैच में रिजर्व डे के दिन भी अगर बारिश आती है और मैच नहीं हो पाएगा, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। भारत और श्रीलंका के साथ 2002 के चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में ऐसा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications