'हम जुबां से कह ना पाए...', कोहली को देखकर सब कुछ भूल गईं अफगानी हसीना, वीडियो में बयां किया हाल-ए-दिल

Wazhma Ayoubi on Virat Kohli: भारत के विश्वकप फाइनल हारने पर पूरा देश दुखी है, पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में वो अपना करिश्माई अंदाज दिखा नहीं पाई। टीम की हार के बाद कैप्टन रोहित शर्मा और डैशिंग प्लेयर विराट कोहली के रोते हुए चेहरों ने फैंस को और भी ज्यादा दुखी कर दिया। जहां भारत की हार पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने तंज कसा वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान के लोग इंडिया के लिए दुखी नजर आए।

Virat Kohl-wazma ayubi

टीम इंडिया और विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन अफगान सुंदरी वाजिबा अयूबी ने अपने Twitter अकाउंट पर इंडिया की तारीफ करते हुए पोस्ट लिखी है और साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टीम इंडिया की जर्सी में दिखाईं पड़ रही हैं। हालांकि उस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी विश्वकप के मेडल के साथ दिख रही है।

'मैंने अपनी फेवरेट टीम इंडिया...'

वाजिबा ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि 'मैंने अपनी फेवरेट टीम इंडिया की जर्सी पहनी हुई थी और आखिरी मिनट तक #MenInBlue का समर्थन किया, लेकिन मैंने अपने ऑस्ट्रेलियाई दोस्तों के साथ उनकी जीत के बाद जश्न भी मनाया। इसे कहते हैं टीम भावना, कुछ लोगों को यह सीखने की जरूरत है।#INDvAUS #CWC2023फाइनल'

'आपके बिल्कुल करीब थी लेकिन ...'

तो वहीं इसके बाद उन्होंने विश्वकप 2023 के 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' चुने गए विराट कोहली की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि 'आप सदैव मेरे पसंदीदा बने रहेंगे,@imVkohli, the player of the tournament!!! कल, मैं आपकी ज़मीन पर आपके बिल्कुल करीब थी।

'मैं आपसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई'

लेकिन हार और गम की भावनाओं ने हमें पूरी तरह से जकड़ रखा था इसलिए मैं आपसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई , हम जुंबा से कुछ ही नहीं पाए, टीम इंडिया की विश्वकप की जर्नी सच में बेहद शानदार रही, हालांकि भाग्य ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का साथ दिया। कोई बात नहीं आपने बहुत अच्छा खेला। #INDvAUS #CWC2023Final #TeamIndia 🫶

सोशल मीडिया पर चर्चित हुईं वाजिमा

वाजिमा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है और लोग जमकर उनकी पोस्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि आईसीसी विश्व कप 2023 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से सम्मानित किया गया है, उन के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 765 रन शामिल हैं, जिसमें तीन शतक भी शामिल है।

कोन हैं वाजिमा अयूबी?

भारत को अपना दूसरा घर बताने वाली अफगानी गर्ल वाजिमा बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका हैं। वो क्रिकेट और विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। वो भारतीय क्रिकेट टीम की भी बड़ी प्रशंसक हैं और अक्सर उसे सपोर्ट करती हैं।

'इंटरनेट सनसनी' औऱ 'वायरल गर्ल'

उनके सोशल मीडिया अकाउंट के हिसाब से वो 28 साल की हैं और उन्होंने ग्लोबल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप की स्टडी की है और क्लोदिंग ब्रांड Laman Clothing की स्पॉन्सर हैं। उन्हें लोग 'इंटरनेट सनसनी' औऱ 'वायरल गर्ल' जैसे नामों से संबोधित करते हैं, वो मौजूदा समय में दुबई में रहती हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+