IND vs AUS: विराट कोहली बना सकते हैं 50 सालों का बेस्ट कीर्तिमान, क्या एडिलेड में रच देंगे इतिहास
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में दूसरा एकदिवसीय मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। इस मैच में जीतने पर ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी लेकिन टीम इंडिया की जीत पर विकल्प खुले रहेंगे और अंतिम मुकाबला निर्णायक की भूमिका में होगा।
विराट कोहली का बल्ला पर्थ एकदिवसीय मैच में बिलकुल खामोश रहा है। इस बार उनके रनों की उम्मीद है। पर्थ में फ्लॉप होने के बाद से विराट कोहली ने अपनी प्रैक्टिस पर खासा ध्यान दिया है और नेट्स पर लगातार दिखाई दिए हैं। उनके पास कुछ कीर्तिमान बनाने का मौका भी है।

IND vs AUS: एडिलेड में इतिहास रच सकते हैं कोहली
विराट कोहली के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में एडिलेड के मैदान पर खेलते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड कायम करने का मौका है, जिसे पहले किसी अन्य खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया। वह इस मैदान पर 1000 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उनको महज 25 रनों की दरकार है। वह यहां शतक जड़कर भी सर्वाधिक एकदिवसीय शतक वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।
IND vs AUS: सचिन के क्लब में शामिल होने का मौका
इसके अलावा विराट कोहली के निशाने पर एक ऐसा रिकॉर्ड भी है, जो सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने बनाया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 एकदिवसीय रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। वह ये रन 50 से कम पारियों में बनाने के मामले में पहले स्थान पर आ जाएंगे। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट के एक प्रारूप में 52 शतकों का रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का मौका भी है। वह अगर शतक जड़ते हैं, तो यह कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर होंगे।
विराट कोहली होंगे काफी निराश
अब देखना यह होगा कि विराट कोहली का बल्ला किस तरह चलता है। पिछले मैच में डक की मायूसी उनको जरूर हुई होगी लेकिन उसी मैच के दौरान वह अभ्यास करने के लिए चले गए थे। उनके मन में कहीं न कहीं यह बात खटक रही होगी। एडिलेड एकदिवसीय मैच के दौरान भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications