IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने कराई खुद की बेइज्जती, विराट कोहली जोर से हँस पड़े
Virat Kohli यह देखकर हैरान थे कि स्टीव स्मिथ ऐसी गलती कैसे कर सकते हैं। इस वजह से उनको रिव्यू के बाद हँसी भी आ गई थी।

Virat Kohli laughs on Steve Smith: स्टीव स्मिथ ने भारत दौरे पर आने के बाद टेस्ट और वनडे सहित कुल 5 मैचों में कप्तानी की और तीन में जीत दर्ज की। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई एकदिवसीय मुकाबले में पराजित करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने इस मुकाबले में फिफ्टी जमाई। कोहली को आउट करने के लिए स्टीव स्मिथ का एक फैसला चर्चा का विषय बन गया। विराट कोहली भी स्मिथ के इस कारनामे को देखकर मैदान पर हँस पड़े।
दरअसल कंगारू गेंदबाज सीन एबॉट पारी का दसवां ओवर डाल रहे थे। तीसरी गेंद कोहली के बल्ले के करीब से निकलकर कीपर के पास चली गई। अपील होने पर अम्पायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद स्मिथ ने डीआरएस लिया और मामला तीसरे अम्पायर को रेफर कर दिया गया। यहाँ साफ़ दिखाई दिया कि कोहली के बल्ले से गेंद काफी दूर थी और ऑस्ट्रेलिया का डीआरएस भी चला गया। स्मिथ ने इसके बाद अपना माथा पकड़ लिया और कोहली जोर से हँसने लगे।
स्मिथ का यह निर्णय काफी अजीब था। अन्य खिलाड़ियों के कहने पर उन्होंने डिसीजन रिव्यू करने का फैसला लिया था लेकिन रिप्ले में मामला कुछ और ही था। कोहली जानते थे कि गेंद और बल्ले के बीच काफी फासला था। कोहली यह देखकर हैरान थे कि स्मिथ इस तरह की गलती कैसे कर सकते हैं। यही वजह थी कि वह हँसने लगे।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 269 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मिचेल मार्श थे। उन्होंने 47 रन बनाये। मार्श इस सीरीज में लगातार तीसरी बार फिफ्टी जड़ने से चूक गए। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए 3-3 विकेट झटके। जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम महज 248 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। एडम जैम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 विकेट हासिल किये।












Click it and Unblock the Notifications