इंदौर टेस्ट में दिखी भारतीय खिलाड़ियों की मस्ती, कोहली ने किया डांस तो रोहित ने जडेजा को दी गंदी गाली
इंदौर टेस्ट के दौरान फील्डिंग के दौरान जहां विराट कोहली डांस करते हुए नजर आए तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा को रवींद्र जडेजा पर भड़कते हुए देखा गया। रोहित की भड़ास कुछ इस कदर थी कि उन्होंने जड़ेजा को गंदी गाली तक डे डाली।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच आज से इंदौर को होल्कर स्टेडियम में शुरू हो गया। आज मैच का पहला दिन था जो पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। भारतीय बैटिंग ऑर्डर में बड़े-बड़े धुरंधर खिलाड़ी आज फ्लॉप साबित हुए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत जरूर खराब रही थी, लेकिन उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने का काम किया और दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की भारत के स्कोर पर बढ़त 47 रन की हो गई थी।
फील्डिंग के दौरान डांस करते दिखे कोहली
इंदौर टेस्ट का पहला दिन भारत के लिए भले ही अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों की मस्ती यह साबित कर रही थी कि टीम के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को लेकर प्रेशर में नहीं हैं। पूर्व कप्तान विराट कोहली फील्डिंग के दौरान मस्ती करते नजर आए। विराट कोहली अक्सर स्लिप में फील्डिंग के दौरान डांस स्टेप करते नजर आते हैं। आज भी वैसा ही नजारा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में कैमरा अचानक विराट कोहली पर आया तो देखा कि कोहली डांस कर रहे थे। मैदान भी कोहली को एक फ्रेम में डांस करते देखा गया। कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रोहित ने जडेजा को दी गाली
फील्डिंग के दौरान जहां विराट कोहली डांस करते हुए नजर आए तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा को रवींद्र जडेजा पर भड़कते हुए देखा गया। रोहित की भड़ास कुछ इस कदर थी कि उन्होंने जड़ेजा को गंदी गाली तक डे डाली। दरअसल, दो रिव्यू गंवाने के बाद अश्विन की गेंद पर मार्नस लाबुशेन आउट थे, लेकिन अम्पायर ने नॉट आउट दिया और भारत ने रिव्यू नहीं लिया। रिव्यू के इस सिलसिले के दौरान रोहित शर्मा ने जडेजा को मजाक में गाली दे दी। इस दौरान वह बोलते हुए हँस रहे थे। उनकी गाली स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई। रोहित ने जडेजा को गाली देते हुए कहा था कि देख बॉल कितना ऊपर से जा रहा है।
109 रन पर सिमट गई थी भारतीय टीम
आपको बता दें कि इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने नई गेंद का जबरदस्त फायदा उठाया। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन ने पांच विकेट लेकर भारतीय पारी को 109 रन पर समेट दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब ही रही थी, क्योंकि ट्रेविस हेड दूसरे ही ओवर में आउट हो गए थे। जडेजा ने उन्हें 9 रन पर ही आउट कर दिया था। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन था।












Click it and Unblock the Notifications