IND vs AUS: दूसरे दिन उमेश यादव, अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को 197 रनों पर ढेर किया, 11 रनों के अंदर गिरे 6 विकेट
दूसरे दिन पूरी तरह उमेश यादव स्पिन पिच पर तेज गेंदबाजी का हुनर दिखाया और जल्दी-जल्दी तीन विकेट हासिल किए। अश्विन को भी तीन विकेट मिले। जडेजा को पहले दिन चार विकेट मिले थे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इंदौर टेस्ट की पहली पारी में 197 रनों पर आउट हो गई है और उसको 88 रनों की लीड मिली है। ये भारतीय टीम की वापसी है क्योंकि उन्होंने बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रहे कंगारूओं के अंतिम 6 विकेट महज 11 रनों पर आउट कर दिए। तीसरे दिन उमेश यादव (Umesh Yadav) और अश्विन (Ravichandran Ashwin) को 3-3 विकेट मिले।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन भारत को 109 रनों पर आउट करने के बाद स्टंप तक 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए थे। उनके सामने दूसरे दिन एक बड़ी बढ़त लेने का मौका था जिसको काफी हद तक भारतीय टीम ने कामयाब नहीं होने दिया क्योंकि जिस तरह से पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरुन ग्रीन ने शुरुआत की थी उसके बाद लग रहा था कि कंगारू कम से कम 150 रनों की लीड के मूड में है और ये पिच ऐसी है जहां इतनी बढ़त आपको पारी की हार का मुंह भी दिखा सकती है।
लेकिन दूसरे दिन पूरी तरह उमेश यादव को क्रेडिट देना होगा जिन्होंने रैंक टर्नर पिच पर तेज गेंदबाजी का वो हुनर दिखाया जिससे भारतीय टीम मैनेजमेंट को भी ये सोचना पर मजबूर होना पड़ेगा कि भारतीय पिचों पर शमी और सिराज बेस्ट जोड़ी हैं या फिर शमी और उमेश। सिराज सफेद गेंद की फॉर्म को पूरी तरह से लाल गेंद में ढाल नहीं पाए हैं। शमी ने लगातार विकेट लिए हैं लेकिन इस मैच में उनको आराम दिया गया है। अब शमी वाला काम उमेश ने करके दिखाया है।
दूसरे दिन जैसे ही अश्विन ने पीटर हैंडसकॉम्ब को 19 रनों पर शॉर्ट लेग पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया उसके बाद विकेट पतन शुरू हो गया। अय्यर ने ये बेहतरीन कैच लिया था लेकिन अब उमेश यादव का शो शुरू होना था जिन्होंने 57 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेल रहे कैमरुन ग्रीन को पगबाधा कर दिया। फिर उमेश ने 1 रन पर मिशेल स्टार्क और जीरो रन पर टॉड मर्फी के डंडे उड़ा दिए। फिर अश्विन ने 5 रनों के स्कोर पर नाथन लियोन को भी बोल्ड करके कंगारू पारी का अंत कर दिया।
इस प्रकार देखते ही देखते 11 रनों के अंदर 6 विकेट आउट हो गए। एक समय 4 विकेट पर 186 रन बनाकर इतरा रहा ऑस्ट्रेलिया 197 पर ऑल आउट हो गया। उमेश यादव ने 12 रन देकर 3, अश्विन ने 44 रन देकर 3 और जडेजा ने 78 रन देकर 4 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications