IND vs AUS: '16 घंटे हो गए मगर ये दर्द....' हार से टूटे शुभमन गिल ने दी रुलाने वाली प्रतिक्रिया
IND vs AUS, Shubman Gill: शुभमन गिल भारतीय टीम के ओपनर के तौर पर इस वर्ल्ड कप में खेले हैं। वह कुछ मौकों पर अपने बल्ले का जादू दिखाने में सफल रहे। हालांकि फाइनल में टीम को उनकी जरूरत थी लेकिन वह अपना काम कर पाने में नाकाम रहे। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में हार गई।
हारने के बाद टीम इंडिया का हर खिलाड़ी हताश और मायूस हो गया। कई खिलाड़ी रो पड़े। ड्रेसिंग रूम में स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी। सिराज तो मैदान पर ही रोने लगे थे। बुमराह ने उनको गले लगा लिया था। यह स्थिति देखने वाला हर भारतीय फैन भी रो रहा था।

इस बीच शुभमन गिल की तरफ से बयान आया है। गिल ने एक दर्द भरा पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर अहम प्रतिक्रिया दी है। वह यह कहते दिखे कि इतने घंटे फाइनल को हो जाने के बाद भी दर्द बरकरार है। उन्होंने भावुक होकर यह पोस्ट लिखी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गिल ने लिखा कि 16 घंटे हो गए लेकिन कल रात को जितना दर्द हुआ था, उतना ही अब भी हो रहा है। कई बार सब कुछ देना ही काफी नहीं होता है, हम अपने अल्टीमेट गोल से थोड़ा सा पीछे रह गए। इस सफर का हर एक कदम हमारी भावना और समर्पण को दर्शाता है। निःस्वार्थ फैन्स का समर्थन हमारे लिए दुनिया की तरह रहा है। यहाँ सब खत्म नहीं हुआ है, हम जीतेंगे, जय हिन्द।
उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही थी। टीम इंडिया 240 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बेहतरीन बैटिंग के दम पर मैच अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया के पास तीसरी बार चैम्पियन बनने का मौका आया था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मौको को छीन लिया। कंगारुओं ने छठी बार वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम का हर खिलाड़ी इस पराजय का बाद मायूस दिखा। फैन्स को अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि वर्ल्ड कप में भारतीय टीम हार गई है।












Click it and Unblock the Notifications