पहले टेस्ट में दबदबे के बीच भारत के लिए निराशाजनक खबर, पूरी सीरीज से ही बाहर हो सकता है ये बॉलर

एक तरफ भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में अपना दबादबा बनाने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ ऐसी खबर सामने आ रही है जो टीम को इंडिया को निराश कर सकती है।

IND vs AUS Test Series

एक तरफ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट के जरिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में अपना दबादबा बनाने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ ऐसी खबर सामने आ रही है जो टीम को निराश करेगी। भारत के प्रीमियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जो पहले दो टेस्ट मैच से बाहर थे, अब पूरी सीरीज से बाहर बताए जा रहे हैं। बुमराह का वापसी ना करना बताता है कि वे टेस्ट लेवल के लिए फिट नहीं है और अब आईपीएल में सीधा मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते दिखाई दे सकते हैं।

बुमराह के लिए इंतजार बढ़ गया

बुमराह के लिए इंतजार बढ़ गया

टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के पहले दिन एक और दिग्गज की वापसी देखी थी लेकिन बुमराह के लिए इंतजार बढ़ गया है। इससे पहले घुटने की सर्जरी के बाद वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा की अगुवाई में गेंदबाजों ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों पर ढेर कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने खेल खत्म होने तक 77 रन बनाए और सिर्फ 100 रन पीछे रह गई और उसके 9 विकेट हाथ में थे।

बुमराह को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है बीसीसीआई

बुमराह को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है बीसीसीआई

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी बुमराह को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है क्योंकि ये विश्व कप वर्ष है जहां बुमराह को जोखिम में नहीं डालने का फैसला किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्पिन पर फोकस रहेगा जिसके चलते बुमराह को ठीक होने के लिए और अधिक समय दिया जाएगा क्योंकि वह पांच दिन के वर्कलोड को अभी झेल नहीं पाएंगे। बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि बुमराह नेशनल क्रिकेट अकादमी में पूरी क्षमता से गेंदबाजी कर रहे हैं।

जल्दबाजी नहीं करने का फैसला

जल्दबाजी नहीं करने का फैसला

क्या बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे? इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा। बुमराह को अगस्त में वेस्ट इंडीज दौरे पर पहली बार पीठ की चोट का सामना करना पड़ा था फिर वे सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में लौटे लेकिन चोट बढ़ गई फिर वे श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में अपनी वापसी करने के लिए तैयार थे लेकिन बीसीसीआई ने फिर से जल्दबाजी नहीं करने का फैसला किया।

वैसे बुमराह की अनुपस्थिति में, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज तेज आक्रमण का नेतृत्व करना जारी रख रहे हैं और भारत को घरेलू सीरीज में शायद बुमराह की कमी टेस्ट बहुत ज्यादा ना खले लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट में बुमराह का आज भी कोई सानी नहीं है।

Recommended Video

    IND vs AUS: Australia के खिलाफ Test Series से बाहर हुआ ये खिलाड़ी,भारत को लगा झटका | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+