ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हुए कोहली, क्या विराट का ओपन करना टीम इंडिया पर पड़ रहा है भारी?

T20 World Cup 2024, Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाने का काम किया। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 92 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा के इस दमदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा। रोहित शर्मा को मिचेल स्टार्क ने अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित ने 41 गेंद में 92 रनों की पारी खेली।

रोहित ने जड़ा अर्धशतक

रोहित भले ही शतक लगाने से चूक गए हो। लेकिन उन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर लिए। रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में अपने टी-20 करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने में भी कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

T20 World Cup 1

शून्य पर आउट हुए विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का खराब फॉर्म टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली खाता खोला बिना ही पवेलियन लौट गए। जोश हेजलवुड की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में विराट कोहली कैच आउट हो गए। विराट कोहली ने चार गंदे खेली। लेकिन वह अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। इस विश्व कप में यह दूसरी बार है जब विराट कोहली बिना रन बनाए ही पवेलियन लौट गए।

तीसरी बार शून्य पर आउट

इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए के खिलाफ विराट कोहली शून्य पर आउट हुए थे। सौरभ नेत्रवेल्कर ने विराट का विकेट लिया था। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कोहली के बल्ले से अब तक से 66 रन ही निकले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में विराट कोहली ने सर्वाधिक 37 रन बनाए थे। इस साल टी-20 इंटरनेशनल के आठ पारियों में तीसरी बार विराट कोहली शून्य पर आउट हुए हैं।

ओपनिंग कराना पड़ रहा है भारी

भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली बतौर ओपनर खेल रहे हैं। लेकिन इसका फायदा टीम को अभी तक नहीं मिला है। विराट कोहली टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल नहीं हो सके हैं। फ्लॉप होने के बावजूद भी लगातार विराट कोहली से ओपन कराना भारतीय टीम पर भारी पड़ रहा है। सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम की यह गलती हार का कारण बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+