रोहित ने छुड़ाए कंगारुओं के पसीने, छक्कों की बरसात कर रचा इतिहास, दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के एक ही ओवर में चार छक्के जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। मिचेल स्टार्क के ओवर में रोहित शर्मा ने 29 रन बनाने का काम किया। रोहित शर्मा ने इस दौरान अपने टी-20 करियर का सबसे तेज अर्शतक भी जड़ दिया।

19 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने भारतीय पारी के पांचवें ओवर में ही अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। रोहित ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह रोहित का टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 गेंद पर 50 रन बनाए थे।

IND vs AUS 1

भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। युवराज सिंह ने 12 गेंद में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। वहीं केएल राहुल ने 18 गेंद में स्कॉटलैंड के खिलाफ 50 रन बनाए थे।

200 छक्के पूरे

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच से पहले रोहित के 195 छक्के थे। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के दौरान ये वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

टी20 में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

200* रोहित शर्मा
173 मार्टिन गप्टिल
137 जोस बटलर
133 ग्लेन मैक्सवेल
132 निकलस पूरन

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+