रोहित शर्मा का शतक नहीं आने पर शुभमन गिल की बड़ी प्रतिक्रिया, हार के लिए दिया अजीब कारण
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे हारते ही शुभमन गिल अपनी कप्तानी में डेब्यू सीरीज हार गए। अब इस सीरीज में अंतिम मुकाबला बचा है। गिल का बल्ला दोनों मैचों में फ्लॉप रहा। मैच हारने के बाद शुभमन गिल ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी।
शुभमन गिल के अनुसार स्कोर अच्छा होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने कैच छोड़ना एक बड़ा कारण माना। हालांकि फ्लॉप बैटिंग को लेकर गिल की तरफ से कोई बयान देखने को नहीं मिला। कोहली के साथ वह खुद फ्लॉप रहे।

IND vs AUS: गिल ने बताया हार का कारण
भारतीय कप्तान ने कहा कि हमारे पास बोर्ड पर पर्याप्त रन थे। जब आप उस तरह के स्कोर का बचाव करने में सक्षम होते हुए कुछ मौके छोड़ते हैं तो यह कभी भी आसान नहीं होता है। पहले गेम में बारिश के कारण यह (टॉस) अधिक महत्वपूर्ण था। लेकिन इस गेम के लिए मैं इतना कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि दोनों टीमों ने लगभग 50 ओवर तक खेला। शुरुआत में विकेट थोड़ा ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रहा था।
IND vs AUS: रोहित के लिए कप्तान की प्रतिक्रिया
आगे गिल ने कहा कि लेकिन मुझे लगता है कि 15-20 ओवर के बाद विकेट काफी अच्छी तरह से व्यवस्थित हो गया। रोहित शर्मा को लेकर उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद वापसी करना और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना आसान नहीं होता है। लेकिन शुरुआती दौर बेहद चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे बहुत खुश हूं। शुरूआती दौर में उन्होंने संघर्ष किया। मैं कहूंगा कि वह वास्तव में बड़ी पारी खेलने से चूक गये।
रोहित शर्मा ने गांगुली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली को एकदिवसीय रनों के मामले में रोहित शर्मा ने पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा एकदिवसीय रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए, उनसे आगे विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर हैं।












Click it and Unblock the Notifications