IND vs AUS: शुभमन गिल ने नहीं किया रोहित-कोहली का बचाव, भारत की करारी हार पर दी बड़ी प्रतिक्रिया
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम की करारी पराजय के बाद शुभमन गिल ने बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हार का कारण बताया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकेट जल्दी गिर गए थे। गिल ने खुद को भी उनके साथ शामिल करते हुए बयान दिया।
पहली बार एकदिवसीय कप्तानी करते हुए गिल को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने जल्दी विकेट गिरने को हार का सबसे बड़ा कारण बताया। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए कोई बचाव करने का प्रयास नहीं किया।

IND vs AUS: हार पर गिल ने क्या कहा
भारतीय कप्तान ने कहा कि जब आप पावरप्ले में तीन विकेट गंवा देते हैं, तो आप हमेशा मैच में पकड़ बनाने की कोशिश करते हैं। इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और कई सकारात्मक चीजें भी रही। हम 130 रनों का बचाव कर रहे थे और हमने मुकाबले को अंत तक तो नहीं, लेकिन काफी दूर तक खींचा।
मैच में भारत का समर्थन करने के लिए आए दर्शकों को लेकर शुभमन गिल ने कहा कि हम इससे बहुत संतुष्ट हैं और क्राउड के आने को हम खुद के लिए सौभाग्यशाली मानते हैं। दर्शक बड़ी संख्या में आए और उम्मीद है कि एडिलेड में भी वे हमारा इसी तरह उत्साह बढ़ाएंगे।
IND vs AUS: नहीं टिके भारतीय बल्लेबाज
गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार टीम इंडिया में खेल रहे थे। रोहित शर्मा 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली का हाल और भी खराब रहा। वह खाता खोने बगैर ही चलते बने।
बारिश से प्रभावित मुकाबले को 26-26 ओवरों का कर दिया गया था। भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 136 रनों का मामूली स्कोर खड़ा किया। केएल राहुल ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। DLS नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 3 विकेट पर हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications